1st May 2025: आम आदमी की जेब पर सीधा असर, आज से लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव

New Rules From 1st May 2025

New Rules From 1st May 2025: 1 मई 2025 से पूरे देश में बैंकिंग और रेलवे से जुड़े कई बड़े नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं जो आम आदमी की जेब और यात्रा दोनों पर असर डालेंगे। खासकर बैंक से पैसे निकालने और ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए ये नियम बहुत मायने रखते हैं। अगर आप (ATM), (Indian Railways), (Free Transaction Limit) या (Waiting Ticket Rules) जैसे कीवर्ड्स से जुड़ी जानकारी खोज रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

मई में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद

आरबीआई ने मई महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस महीने कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें दूसरा और चौथा शनिवार, रविवार, और विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले पर्व शामिल हैं जैसे बुद्ध पूर्णिमा और महाराणा प्रताप जयंती. बैंक में जाने से पहले छुट्टियों की जांच जरूर कर लें.

एफडी पर घटे ब्याज दरें

आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 0.25% की कटौती के बाद कई बैंकों ने एफडी की ब्याज दरें घटा दी हैं. इसके साथ ही, कुछ बैंकों ने उच्च ब्याज दर वाली योजनाएं बंद कर दी हैं. निवेशकों को अपनी एफडी रणनीति पर फिर से विचार करना पड़ सकता है.

43 से घटकर 28 रहेंगे RRB बैंक

सरकार ने ‘एक राज्य, एक RRB योजना के तहत देशभर के 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) का विलय कर अब इनकी संख्या घटाकर 28 कर दी है. यह निर्णय ग्रामीण बैंकिंग नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है.

एटीएम से कैश निकालना हुआ महंगा

अब मेट्रो शहरों में एक महीने में केवल 3 बार और गैर-मेट्रो शहरों में 5 बार मुफ्त लेनदेन की सुविधा मिलेगी. इसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये तक का चार्ज देना होगा. एटीएम से बैलेंस चेक करने पर अब 7 रुपये शुल्क लगेगा जो पहले 6 रुपये था.

रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव

अब से वेटिंग टिकट केवल जनरल कोच के लिए मान्य होगा. यदि कोई यात्री वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर या एसी कोच में यात्रा करता पाया गया. तो टीटी उसे सामान्य डिब्बे में भेज सकता है या जुर्माना लगा सकता है.

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading