Haryana News: बहादुरगढ़ में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़! 7.5 लाख सिगरेट जब्त, सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़

Haryana News: बहादुरगढ़ में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़! 7.5 लाख सिगरेट जब्त, सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़

Haryana News: बहादुरगढ़ के MIE क्षेत्र में एक फैक्ट्री में नकली सिगरेट बनाने का खुलासा हुआ है। फैक्ट्री नंबर 950 में गोल्ड फ्लैक और अन्य ब्रांड की सिगरेट बन रही थीं। CM फ्लाइंग और इंटेलिजेंस विभाग की टीम जब वहां पहुंची तो एक दर्जन कर्मचारी सिगरेट बनाने और पैकिंग करने में लगे हुए थे।

52 लाख की नकली सिगरेट बरामद

छापेमारी के दौरान करीब 7.5 लाख नकली सिगरेट जब्त की गईं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 52 लाख रुपये बताई गई है। इनमें गोल्ड फ्लैक, गोल्ड स्टार, फ्लैक मिंट स्विच और फ्लेयर स्पेशल फिल्टर जैसे नामों के हजारों पैकेट थे। पहली नजर में ये असली लगते थे लेकिन जांच में सब फर्जी निकले।

Haryana News: बहादुरगढ़ में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़! 7.5 लाख सिगरेट जब्त, सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़

घटिया तंबाकू से और भी जानलेवा

फैक्ट्री में इस्तेमाल किया जा रहा तंबाकू भी बेहद घटिया गुणवत्ता का था। यह सिगरेट न सिर्फ नकली थीं बल्कि इनमें भरा गया तंबाकू सेहत के लिए कई गुना ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक इस तरह के तंबाकू में जहरीले रसायन हो सकते हैं जो फेफड़ों को तेजी से खराब कर सकते हैं।

गोल्ड फ्लैक कंपनी के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे

गोल्ड फ्लैक कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि और कानूनी सलाहकार भी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद थे। उन्होंने नकली ब्रांडिंग और पैकिंग की पुष्टि की। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और फैक्ट्री में मौजूद सभी मशीनें और सामग्री को सील कर दिया गया है।

SHO बोले: होगी सख्त कार्रवाई

शहर थाना प्रभारी दिनकर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य का है। अगर समय रहते ये नकली सिगरेट बाजार में पहुंच जातीं तो हजारों लोगों की जान को जोखिम हो सकता था। आगे की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading