Haryana: कैथल में अब तक 100 एमएम से भी कम बारिश, यमुनानगर में 470 एमएम बरसे बादल

Haryana: कैथल में अब तक 100 एमएम से भी कम बारिश, यमुनानगर में 470 एमएम बरसे बादल

Haryana: मौसम विभाग ने आज हरियाणा में झमाझम बारिश के आसार जताए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, आज मंगलवार को हरियाणा के सभी जिलों में झमाझम बारिश के आसार हैं। 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल शामिल हैं।

कुछ जिलों को छोड़कर बाकी आधे से ज्यादा हरियाणा में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। सबसे कम बारिश कैथल में 98.2 मिमी हुई है, जबकि सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 470 मिमी हो चुकी है। प्रदेश में केवल कैथल ही ऐसा जिला है, जहां 100 मिमी से कम बारिश हुई है। यमुनानगर और महेंद्रगढ़ में बारिश का आंकड़ा 400 मिमी के पार जा चुका है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। इसके बाद आगामी कुछ दिनों में हल्की बारिश होगी।

Haryana: कैथल में अब तक 100 एमएम से भी कम बारिश, यमुनानगर में 470 एमएम बरसे बादल

सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक बरस चुके बादल

मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई 2025 में इस सीजन के दौरान अब तक हरियाणा प्रदेश की औसतन बारिश 212 मिमी दर्ज की गई। जबकि सामान्यतः 191.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। जो प्रदेश में 11 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। हालांकि इस बार मानसून दक्षिण हरियाणा पर ज्यादा मेहरबान रहा और जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, सिरसा समेत 9 जिलों में सामान्य से भी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज के साथ-साथ अगले दो दिनों के लिए भी हरियाणा का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

30 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिलों में मध्यम बारिश के आसार हैं जबकि सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में हल्की बारिश हो सकती है।

31 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में मध्यम और कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी में हल्की बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में बूंदाबांदी के आसार हैं।

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading