Delhi News: परिवार की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं बुजुर्ग! दिल्ली में बुजुर्गों को होना पड़ रहा है भेदभाव का शिकार

Delhi News: परिवार की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं बुजुर्ग! दिल्ली में बुजुर्गों को होना पड़ रहा है भेदभाव का शिकार

Delhi News:: भारत में बुजुर्गों की स्थिति पर एक नई रिपोर्ट ने समाज की उस हकीकत को उजागर किया है जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। ‘संकल्प फाउंडेशन’ द्वारा नीति आयोग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के साथ मिलकर तैयार की गई रिपोर्ट “भारत में वृद्धावस्था: चुनौतियां और अवसर” में सामने आया है कि देश के दो तिहाई बुजुर्ग परिवार की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। शिक्षा और संस्कारों की बात करने वाले समाज में यह एक गंभीर सामाजिक विडंबना है।

आर्थिक आत्मनिर्भरता फिर भी संघर्षमय जीवन

रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 70 प्रतिशत बुजुर्ग आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जीवन यापन के लिए सेवानिवृत्ति के बाद भी काम करना पड़ रहा है। लॉन्गिट्यूडिनल एजिंग स्टडी (LASI) पर आधारित इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बेहतर जीवन प्रत्याशा के बावजूद बुजुर्गों को आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी असुरक्षाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बुजुर्गों को पर्याप्त भोजन तक नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनका जीवन संघर्षमय हो गया है।

Delhi News: परिवार की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं बुजुर्ग! दिल्ली में बुजुर्गों को होना पड़ रहा है भेदभाव का शिकार

भोजन की कमी और कुपोषण की त्रासदी

रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं – 6.4 प्रतिशत बुजुर्गों ने भोजन की मात्रा कम की, 5.6 प्रतिशत ने बिना खाए रात बिताई और 4.2 प्रतिशत ने पूरे दिन कुछ नहीं खाया। ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में सबसे अधिक कम वजन वाले बुजुर्ग पाए गए। वहीं पंजाब और चंडीगढ़ में मोटापे की समस्या अधिक है। यह पोषण की असमानता और सामाजिक-आर्थिक विषमताओं को दर्शाता है।

स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा रहीं चिंता

60 वर्ष से अधिक उम्र के 35.6 प्रतिशत बुजुर्ग हृदय रोग, 32 प्रतिशत उच्च रक्तचाप, और 13.2 प्रतिशत मधुमेह से पीड़ित हैं। गोवा और केरल में हृदय रोग की दर सबसे अधिक है, जबकि मधुमेह के मामले केरल, पुडुचेरी और दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं। हड्डी और जोड़ों के रोग (19 प्रतिशत) तथा मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। 30 प्रतिशत बुजुर्ग अवसाद के लक्षणों से जूझ रहे हैं और 8 प्रतिशत में गंभीर अवसाद की आशंका जताई गई है।

दिल्ली में भेदभाव की स्थिति चिंताजनक

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिल्ली में 12.9 प्रतिशत बुजुर्गों को आयु-आधारित भेदभाव का सामना करना पड़ा है। वहीं, 12.3 प्रतिशत बुजुर्गों ने दो या अधिक प्रकार के भेदभाव की बात कही है। यह स्पष्ट करता है कि भारत जैसे देश में, जहां बुजुर्गों को आदर और सम्मान देने की परंपरा रही है, आज वही वर्ग सामाजिक उपेक्षा और मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनता जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading