पटना में बवाल, कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में पत्थरबाज़ी और लाठियां, पुलिस ने संभाला मोर्चा

पटना में बवाल, कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में पत्थरबाज़ी और लाठियां, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा बवाल खड़ा हो गया। पीएम मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाज़ी और लाठियां चलीं, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को हाथ में पिस्टल लेकर मोर्चा संभालना पड़ा।

कांग्रेस दफ्तर पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर घुसकर हमला किया। आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ कार्यालय पर पत्थरबाज़ी की, बल्कि दफ्तर में खड़ी कई गाड़ियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं के सिर फूट गए और खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

पटना में बवाल, कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में पत्थरबाज़ी और लाठियां, पुलिस ने संभाला मोर्चा

पत्थरबाज़ी से लेकर लाठीचार्ज तक, मचा हंगामा

कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच शुरुआत में केवल नारेबाज़ी हो रही थी, लेकिन जल्द ही माहौल बिगड़ गया। कांग्रेस का कहना है कि जब उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोका तो दोनों पक्षों में भिड़ंत शुरू हो गई। पहले पत्थर चले, फिर लाठियां चलीं और देखते ही देखते पूरा इलाका रणभूमि में बदल गया।

कांग्रेस का आरोप – बिहार में गुंडाराज

कांग्रेस ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा – “बिहार में गुंडाराज पागल हो गया है। पुलिस की मौजूदगी में बीजेपी के गुंडों ने कांग्रेस दफ्तर पर हमला किया, कार्यकर्ताओं के सिर फोड़ दिए, गाड़ियों में तोड़फोड़ की। यह लोकतंत्र पर धब्बा है।” कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी “जवाबी कार्रवाई” करेगी।

क्यों भड़की थी बीजेपी?

दरअसल, वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में एक सभा में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में एक युवक रफ़ीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आयोजकों ने माफी भी मांगी है। लेकिन इसके खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना में सदाकत आश्रम तक प्रदर्शन मार्च निकाला, जिसके बाद दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई।

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading