Manohar Lal Khattar का बड़ा बयान, पाकिस्तान ने POK लौटाया तो भारत संग रिश्तों में आएगी नई गर्माहट!

Manohar Lal Khattar का बड़ा बयान, पाकिस्तान ने POK लौटाया तो भारत संग रिश्तों में आएगी नई गर्माहट!

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री Manohar Lal Khattar ने पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मनोहर लाल का कहना है कि भारत पाकिस्तान के साथ स्थाई दुश्मनी या सारी उम्र भर के लिए दुश्मन बनाकर नहीं रखना चाहता लेकिन भारत के कुछ शर्ते हैं अगर पाकिस्तान उन्हें मानता है तो भारत और पाकिस्तान के संबंध सुधर सकते हैं।

करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। पहलगांव हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। यह एक बड़ा एक्शन था। आज भी भारत ने चेतावनी दे रखी है कि आतंकवाद और आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Manohar Lal Khattar का बड़ा बयान, पाकिस्तान ने POK लौटाया तो भारत संग रिश्तों में आएगी नई गर्माहट!

केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा, ”हमको कोई दुश्मनी परमानेंट या सारी उम्र भर के लिए बनाकर रखनी है, ऐसा नहीं है। हमारी कुछ शर्ते हैं, उसे अगर वो मानते रहेंगे तो पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रखने में कोई आपत्ति थोड़े होती है। लेकिन शर्तें हमारी अपनी हैं कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पीओके को उनको वापस लौटाना होगा। इन शर्तों को अगर वो मानेंगे तो पाकिस्तान के साथ संबंध रखने में कोई दिक्कत नहीं है।”

केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूरा देश भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर मैच का विरोध कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि भारत पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध अपनी शर्तों पर ही निर्धारित करेगा।

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading