सत्य खबर । हिसार
पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का हरियाणा पर भी असर पड़ा है व कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। प्रदेश में सभी जगहों पर तापमान में काफी गिरावट आई है और कंपाने वाली ठंड ने बुरा हाल कर दिया है। सर्द हवाएं चलने से आज सुबह घर से निकलना मुश्किल हो गया। हिसार में तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस तापमान ने पिछले नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले 2011 में 13 दिसंबर को 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं यह इस साल के सीजन का सबसे ठंडा दिन भी रहा है। दिन का तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री की कम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तीन दिन पूर्व हुई हल्की बारिश के बाद मौसम में सर्दी अधिक बढ़ गई है। इससे अल सुबह धुंध ने दृश्यता को कम किया। इसी प्रकार लगातार ठंड पड़ी तो सरसों की फसल में नुकसान हो सकता है। दिन और रात्रि दोनों तापमान कम होने से दिन के समय भी लोगों को ठंड महसूस हो रही है। लोग अलाव, हीटर आदि के माध्यम से खुद को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि प्रदेश में 16 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है, लेकिन 15 व 16 दिसंबर को कहीं-कहीं हल्के बादल संभावित हैं। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही सुबह और रात के समय धुंध भी बढ़ेगी। धुंध का मुख्य कारण पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश है।
बहराल ये मौसम गेहूं की पैदावार के लिए फायदेमंद है। धुंध और तापमान में गिरावट फसलों में फायदा पहुंचाती है। गेहूं की पछेती बिजाई अब तक पूरी न की हो तो जल्द पूरी करें। इसके लिए उन्नत किस्मों डब्लयूएच 1124 व डब्लयूएच 1021 के प्रमाणित बीज की मात्रा 50 किलो प्रति एकड़ इस्तेमाल करें। बिजाई से पहले बीज जनित और भूमिजनित बीमारियों से बचाव के लिए टेबुकोनाजोल 1 ग्राम प्रति किलो ग्राम बीज या कार्बोक्सिन 2 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज के हिसाब से बीजोपचार जरूर करें। अगेती गेहूं की फसल जो 21 दिन की हो गई हो, अगर पानी उपलब्ध हो तो सिचाईं जरूर करें।
Aluminum scrap pricing Aluminium scrap environmental responsibility Scrap metal waste reduction initiatives