राष्ट्रीय
सुप्रसिद्ध राजनीतिज्ञ सरोजिनी नायडू सचमुच भारत कोकिला – विद्यारानी दनौदा
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
14 फरवरी को इस धरती पर आई सुप्रसिद्ध राजनीतिज्ञ सरोजिनी नायडू सचमुच की भारत कोकिला थी। क्योंकि उन्होंने राजनीति के साथ-साथ एक कवयित्री होने का भी गौरव प्राप्त था। यह कथन हरियाणा महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विद्यारानी दनौदा ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू को उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहे। विद्यारानी दनौदा ने कहा कि उनकी देशभक्ति को देखते हुए उन्हें केसर-ए-हिन्द की उपाधि से भी सुशोभित किया गया था। वे इंडियन नेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष भी रही तथा उन्हें उत्तर प्रदेश की गवर्नर के रूप में पहली महिला होने का भी गौरव प्राप्त हुआ। ऐसी बहुमुखी प्रतिभा की धनी तथा निडर महिला को वह सहृदय प्रणाम करती है।