हरियाणा

भाजपा से हर वर्ग दुखी – पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

धार्मिक कार्यों से मिलती हैं मन को

शांति
बैसाखी किसानों के लिए खुशहाली का पर्व : दीवान

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सोनीपत (संजीव कौशिक) – महावीर कालोनी स्थित सिद्धपीठ श्री लक्ष्मीनारायण बाला जी मन्दिर समिति के सरपरस्त व पूर्व विधायक देवराज दीवान एवं मंदिर समिति के पूर्व प्रधान सुरेश भारद्वाज ने बैसाखी के पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को दिल्ली स्थित उनके निवास पर कुबेर यंत्र भेंट किया गया। बैसाखी पर्व पर पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम करने से एक तो अंतर आत्मा को शांति मिलती है दूसरी ओर मन भी शांत रहता है। इसलिए मनुष्य को धार्मिक कार्यों में बढ़ चढक़र भाग लेना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व सीएम हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने हर वर्ग की कमर तोडऩे का काम किया है। जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा एक को दूसरे लड़ाकर अपना हित साधा है। सत्ता में आने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अनेक वायदे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा अपने सभी वायदे भूल गई। भाजपा ने प्रदेश को युवाओं को नौकरी देने की बजाय उन्हें बेरोजगार किया है। आज प्रदेश का हर व्यापारी भाजपा की नीतियों से परेशान है। उधोगपति प्रदेश में उधोग लगाने की बजाय पलायन करने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी, क्योंकि वर्तमान समय में भाजपा से हर वर्ग दुखी व परेशान है। भाजपा के मंत्री बात तो करते हैं भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा की, लेकिन प्रदेश के मंत्रियों की मिलीभगत से ही अनेक घोटाला हो रहे हैं।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि अब जनता के सामने भाजपा नेताओं की पोल खुल चुकी है। आने वाले चुनावों में भाजपा के नेता जनता के पास वोट मांगने जाने के लिए भी कई बार सोचेंगे। पूर्व विधायक देवराज दीवान ने कहा कि बैसाखी पर्व किसानों के लिए नई उमंग व खुशहाली का पर्व है। इस दिन किसान की फसल पक कर तैयार हो जाती है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग की कि अन्य त्यौहारों की तरह बैसाखी पर्व पर भी सरकारी छुट्टी की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा किसान हितेषी होने का नारा देती है, जबकि भाजपा ने हमेशा किसानों के हितों पर कुठाराघात किया है। दीवान ने कहा कि आने वाले समय में पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांगे्रेस की सरकार बनेगी।

Back to top button