हरियाणा

हरियाणवी डांस में स्मिरन बैडसाल पहले व अंजली एंड पार्टी गुनियाना दूसरे स्थान पर रही

सत्यखबर निसिंग (सोहन पोरिया) – गांव गुनियाना स्थित राजपूत ब्राह्मण चौपाल में नेहरू युवा केंद्र करनाल की ओर से ग्राम पंचायत एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जिला स्तरीय कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजकुमार गौड ने की। जिसमें बतौर मुख्यातिथि मार्केट कमेटी चेयरमैन संजय राणा पहुंचे। जबकि विशिष्ठ अतिथि मंडलाध्यक्ष महिपाल राणा, बृजलाल टयोंठा, फूल कुमार कादियान जखौली,कुमारी ज्योति व सोना देवी बैडशाल पहुंची। उन्होंने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी प्रज्जवलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय व विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कलाकारों ने रागनी, देशभक्ति गीत, सामूहिक नृत्य, एंकांकी नाटक व सामाजिक बुराईयों के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नाटकों को मंचित किया। उन्होंने देशभक्ति गीतों से ग्रामीणों में देशप्रेम की भावना जागृत की।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

युवा कलाकारों ने गीतों व नाटकों के माध्यम से राष्टीय एकता का संदेश देते हुए सांस्कृतिक गीतों पर छटा बिखेर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अध्यक्ष कर्मबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देना एवं युवाओं की प्रतिभा को निखारना है। कार्यक्रम में करीब 50 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भजन में अशोक शर्मा एंड पार्टी प्रथम व सुभाष डाचर द्वितीय रहा। रागनी में बस्तली की मोनू एंड पार्टी प्रथम व गुरमुख एंड पार्टी गुनियाना दूसरे स्थान पर आई। हरियाणवी डांस में स्मिरन बैडसाल पहले व अंजली एंड पार्टी गुनियाना ने दूसरा स्थान पाया। जबकि पंजाबी डांस में गुरप्रीत व जसप्रीत अव्वल एवं प्रियंका व रजनी द्वितीय रही। जिन्हें मुख्यातिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मनित किया।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

Back to top button