Category: वायरल

  • Haryana News: हरियाणा में बाढ़ की संभावना से हाई अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

    Haryana News: हरियाणा में बाढ़ की संभावना से हाई अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

    Haryana News: प्रदेश सरकार ने जींद के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर हेड क्वार्टर पर बने रहने के आदेश जारी किए हैं। बारिश के चलते जिला प्रशासन को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में प्रशासन पहले ही अलर्ट मोड पर है क्योंकि इनमें से कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हो रहे हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है।

    आज हरियाणा में 10 जिलों में बारिश हो रही है। इनमें हिसार, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, पंचकूला, जींद और फतेहाबाद शामिल हैं। लगातार बरसात से कुरुक्षेत्र की मारकंडा नदी और फरीदाबाद में यमुना नदी ओवरफ्लो हो गई है।

    Haryana News: हरियाणा में बाढ़ की संभावना से हाई अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

    जींद में हालांकि अभी तक औसत का आधा बारिश ही हुई है लेकिन इसके बावजूद जींद इस समय बाढ़ की दृष्टि से काफी नाजुक बना हुआ है। एक और जहां जींद का नरवाना पंजाब के साथ बिल्कुल सटा हुआ है और पंजाब में इस समय हालात काफी खराब हैं। नरवाना में भाखड़ा नहर चलती है जिसमें पंजाब से भाखड़ा का पानी आता है। इधर सफीदों में मुनक हैड से नहर आ रही है। 1995 की बाढ़ के दौरान भी सबसे ज्यादा नुकसान नरवाना और सफीदों इलाके को हुआ था।

    भाखड़ा में पानी इस समय काफी ज्यादा चल रहा है और मुनक हैड से भी सफीदों की नहर में पानी छोड़े जाने की संभावनाएं बनी हुई हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने जींद के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को हाई अलर्ट मोड पर रखते हुए यहां के सभी कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द कर हैडक्वार्टर पर बने रहने के आदेश जारी किए हैं।

    जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि जींद जिले के विभाग के सभी कर्मचारियों की अगले 48 घंटे के लिए छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जींद में भारी बरसात की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों की छुट्टियां पहले मंजूर हो चुकी थी उन्हें भी वापस कम पर आने को कहा गया है।

  • हरियाणा की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में सप्लाई किया जा रहा है नकली फर्टिलाइजर: लखविंदर सिंह औलख

    हरियाणा की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में सप्लाई किया जा रहा है नकली फर्टिलाइजर: लखविंदर सिंह औलख

    हरियाणा की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में सप्लाई किया जा रहा है नकली फर्टिलाइजर: लखविंदर सिंह औलख

    -राजस्थान के कृषि मंत्री मीणा द्वारा पकड़ी गई नकली फर्टिलाइजर कंपनियों द्वारा हरियाणा में भी बड़ी मात्रा में होता था माल सप्लाई: औलख

    -चंडीगढ़ से लेकर जिला मुख्यालयों के कृषि अधिकारियों की मिलीभुक्त से बिक रहा है नकली व निम्न क्वालिटी का फर्टिलाइजर, बायोफर्टिलाइजर, पेस्टिसाइड व बीज: औलख

    सिरसा। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हरियाणा की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों पर नकली फर्टिलाइजर सप्लाई किया जा रहा है हरको बैंक के एमडीए जनरल मैनेजर, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के प्रबंधक व कृषि विभाग के अधिकारी भी निम्न क्वालिटी व नकली फर्टिलाइजर व बायोफर्टिलाइजर सप्लाई में शामिल है।

     

     

    हरियाणा में बड़ी संख्या में किसान प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के साथ जुड़े हुए हैं, वह इस पर विश्वास भी करते हैं इसी का फायदा उठाकर यह शातिर व बेईमान लोग सहकारी समितियों को अपना निशाना बना रहे हैं, फिनिक्स प्लांट्स लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड नोएडा यूपी ने मोनो एन पी के 22-22-11 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में लगभग 2.5 लाख गट्टे (50 किलो पैकिंग) सप्लाई किये हंै।

     

     

    किसानों की शिकायत मिलने के बाद हमने निजी तौर पर प्राइवेट लैब से इसे चेक करवाया तो यह 0 प्रतिशत पाया गया। औलख ने कहा कि फोनिक्स प्लस लाइफसेवर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा यमुनानगर, रेवाड़ी, फतेहाबाद सहित कई जिलों में नकली एनपीके सप्लाई किया गया है।

     

     

    भारत सरकार के डिजाइन किए हुए गट्टे (भारतीय जन उर्वरक परियोजना) तर्ज पर नीले रंग के बैग बनाए गए हैं, फर्टिलाइजर की नामी कंपनी का शॉर्ट नाम भी उस पर लिखा गया है, ताकि किसानों को बहकाया जा सके। इसमें यह भी गोलमाल रखा गया है कि यह केमिकल फर्टिलाइजर है या बायो फर्टिलाइजर, क्योंकि अगर यह केमिकल फर्टिलाइजर है तो इसे आईएफएमएस सिस्टम के तहत भारत सरकार द्वारा सब्सिडी में रखा जाता है, लेकिन अगर बायो फर्टिलाइजर है तो बैग के ऊपर बायोफर्टिलाइजर लिखना जरूरी है, लेकिन यह कुछ भी नहीं है, इसमें राख और मिट्टी भरी हुई है।

     

     

    उपरोक्त कंपनी द्वारा हरियाणा में प्राइवेट दुकानदारों को भी इस नकली एनपीके की सप्लाई कर रखी है। उपरोक्त कंपनी द्वारा नकली एनपीके बेचने की एवज में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के सेल्समैनों को 100 से 150 रुपए प्रति बैग अलग से कमीशन भी दिया जा रहा है, ताकि लालच में वह ज्यादा से ज्यादा माल भेज सकें। यह 2014-15 में एमडी बायो कॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा एचएलआरडीसी के एमडी जगदीप बराड़ के साथ मिलकर नकली ऑर्गेनिक बायो मनयोर सप्लाई से भी बड़ा मामला है।

     

     

    उस समय भी नकली माल बेचने के लिए सरकारी व सहकारी आधारों को चुना गया था। भारतीय किसान एकता राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का भी धन्यवाद करती है, जिन्होंने किसानों के दर्द को समझते हुए नकली फर्टिलाइजरए बायोफर्टिलाइजर व पेस्टिसाइड बनाने वाली कंपनियों का भंडाफोड़ किया है। हरियाणा में भी ऐसी सैकड़ों कंपनियां है, जो नकली माल बनाकर किसानों को बर्बाद कर रही है। हमें सूत्रों से पता चला है कि राजस्थान में पकड़ी गई नकली फैक्ट्रियां हरियाणा में भी नकली माल सप्लाई कर रही थी, वहां से बहुत बड़ी मात्रा में डोलामाईट एमडी बायोकोल प्राइवेट लिमिटेड सिरसा सहित कई और कंपनियों को सप्लाई किया गया है।

     

     

    हरियाणा सरकार इसकी भी गहनता से जांच करवाए। कुछ दिन पहले किसानों की शिकायत पर हिसार की निर्माता कंपनी चंबल करो प्राइवेट लिमिटेड की तिथि परसेंट जिंक को हमने प्राइवेट लैब से चेक करवाया तो उसमें 0 प्रतिशत रिजल्ट आया, जिसका हमने कृषि विभाग को शिकायत करके जांच के लिए सैंपल भरवाया।

     

     

    यह कंपनियां अपना मैन्युफैक्चरिंग एड्रेस छोटे अक्षरों में लिखकर मार्केटिंग एड्रेस बड़े-बड़े शहरों के नाम पर दे देती है, ताकि किसानों को लूटा जा सके। दिल्ली इंदिरा मार्केट के कई पेस्टिसाइड विक्रेताओं ने हरियाणा के सोनीपत जिले में अपनी फैक्ट्रियां लगा रखी हैं, जिसमें वह 15-20 साल पहले बैन हुए प्रोडक्ट (डीडीवीपीएफोरेट) सहित निम्न क्वालिटी के प्रोडक्ट बना रही है। किसानों के साथ खिलवाड़ पूरे हरियाणा में चल रहा है, लेकिन भ्रष्टाचार व रिश्वतखोर कृषि विभाग ने आंखें बंद कर रखी है।

     

     

     

    हम हरियाणा सरकार से मांग करते हैं कि सीएम फ्लाइंग द्वारा प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों से एन पी के 22-22-11 के नमूने लेकर जांच करवाई जाए और इस प्रकरण में शामिल सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व कंपनी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। हम उम्मीद करते हैं कि कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की तरह हरियाणा में भी अभियान चलाकर नकली माल बनाने वाली फैक्ट्रियों को बंद करवाया जाए, ताकि किसानों को लुटने से बचाया जा सके। इस मौके पर गमदूर सिंह, गुरजीत सिंह मांन, गुरप्रीत सिंह बराड़ मौजूद रहे

  • Numberlogy: प्यार में अक्सर धोखा खाते है इस मूल अंक के लड़के, होता है बहुत दर्द

    Numberlogy: प्यार में अक्सर धोखा खाते है इस मूल अंक के लड़के, होता है बहुत दर्द

    अंक ज्योतिष एक प्राचीन विद्या है, जो मानती है कि हमारी जन्मतिथि में हमारे जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां छिपी होती हैं। यह सिर्फ अंकों का खेल नहीं है, बल्कि एक गहन मार्गदर्शन है, जो हमारे स्वभाव, निर्णय लेने की क्षमता, रिश्तों और जीवन के लक्ष्यों को स्पष्ट करता है। प्रत्येक व्यक्ति का मूल अंक, जो 1 से 9 तक होता है, उसकी पहचान, गुण और संभावनाओं को बताता है। अंक ज्योतिष हमें अपने भीतर की गहराई को समझने और आत्म-साक्षात्कार की ओर बढ़ने का अवसर देता है। आज के लेख में हम उस मूल अंक के लोगों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्हें हमेशा प्यार में धोखा मिलता है।

    ये है मूल अंक

    अंक ज्योतिष के अनुसार, जो लोग किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूल अंक 5 होता है। मूल अंक 5 का स्वामी ग्रह बुध है, जिसे बुद्धि, संचार और व्यापार का प्रतीक माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों में त्वरित सोचने की क्षमता, संचार कौशल और लचीलापन होता है, जो उन्हें हर परिस्थिति में आसानी से निर्णय लेने में मदद करता है। व्यवसाय में सफलता

    अंक 5 वाले लोग अपने करियर में अत्यधिक सफल होते हैं। उनकी त्वरित सोच और चतुराई उन्हें व्यवसाय और वाणिज्यिक क्षेत्रों में सफलता दिलाती है। वे जोखिम लेने से नहीं डरते और नए काम करके भारी मुनाफा कमाते हैं। उनकी निर्णय लेने की क्षमता और गतिशीलता उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करती है।

    संचार कौशल

    अंक 5 वाले लोगों की बुद्धिमत्ता और विश्लेषणात्मक सोच उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता दिलाती है। उनका तीक्ष्ण ज्ञान और प्रभावशाली संचार कौशल उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाने में मदद करते हैं। ये लोग अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं और ज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी रहते हैं।

    प्रेम संबंधों में असफलता

    अंक 5 वाले लोगों के प्रेम संबंधों में अक्सर स्थिरता की कमी देखी जाती है। इनके रिश्ते आमतौर पर लंबे समय तक नहीं चलते हैं, क्योंकि वे जल्दी ऊब जाते हैं या परिस्थितियों के कारण रिश्ता टूट जाता है। उन्हें सच्चा प्यार पाने में समय लग सकता है। हालांकि, ब्रेकअप के बाद वे जल्दी से ठीक हो जाते हैं और एक नए रिश्ते में प्रवेश करते हैं।

  • Bhojpuri song: पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के रोमांटिक गाने ने मचाई धूम! लाखों नहीं करोड़ों लोगों ने देखा

    Bhojpuri song: पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के रोमांटिक गाने ने मचाई धूम! लाखों नहीं करोड़ों लोगों ने देखा

    भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और ग्लैमरस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने जब यह गाना बनाया तो उन्हें समझ आ गया होगा कि यह गाना पर्दे पर धमाल मचाने वाला है. पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने फिल्म ‘सत्या’ में अपनी एक्टिंग और रोमांटिक केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया था. खासकर फिल्म का एक गाना ‘राते दिया बुताके पिया क्या-क्या किया’ आज भी लोगों की जुबान पर है.

    ‘राते दिया बुताके’ गाना न सिर्फ सुपरहिट रहा बल्कि इसने यूट्यूब पर भी धमाल मचा दिया. रिलीज के कई सालों बाद भी इस गाने को 633 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं इसे 1.8 मिलियन लोगों ने लाइक किया है और 1 लाख से ज्यादा कमेंट भी किए हैं, जिससे पता चलता है कि यह गाना आज भी फैंस के दिलों में बसा हुआ है.

    इस गाने में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के बीच का रोमांस देखने लायक है. दोनों के डांस मूव्स, एक्सप्रेशन और रोमांटिक सीन ने फैन्स का दिल जीत लिया. आम्रपाली का अंदाज और पवन सिंह की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है.

    ‘राते दिया बुताके’ को जिस तरह से फिल्माया गया है, उसमें पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के बीच का रोमांस खुलकर सामने आया है. वहीं इसका म्यूजिक और लय भी मनमोहक है, जो इसे सुनने वालों को झूमने पर मजबूर कर देता है. यही वजह है कि आज भी इस पर हजारों रील और शॉर्ट्स बन रहे हैं.

    वैसे तो दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सबसे हिट मानी जाती रही है, लेकिन जब आम्रपाली की जोड़ी पवन सिंह के साथ स्क्रीन पर आई तो आज तक छाई हुई है. दोनों ने अपनी केमिस्ट्री से दिखा दिया कि इंडस्ट्री में उनकी जोड़ी भी सुपरहिट है.

     

  • Haryanvi Dance : यूनिक डांस मूव्स के साथ आरसी उपाध्याय ने किया प्यार भरे इशारे, बूढ़ों में भी आ गई जवानी

    Haryanvi Dance : यूनिक डांस मूव्स के साथ आरसी उपाध्याय ने किया प्यार भरे इशारे, बूढ़ों में भी आ गई जवानी

    HR Breaking News (Haryanvi Dance) न्यू डांसिंग क्वीन आरसी उपाध्याय का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। सपना चौधरी के डांस का जलवा देखने के बाद अब लोग आरसी के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके चाहने वालों कि संख्या इतनी है कि कहीं भी डांस शो होता है तो कदम रखने तक की जगह नहीं होती है।

    सोशल मीडिया पर हासिल किया सेंसेशन का ताज

    आरसी उपाध्याय ने अपने प्यारे डांस से सोशल मीडिया पर गजब का जलवा बिखेरा है। वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर आते ही आरसी उपाध्याय का डांस (Haryanvi Dance Video) वायरल हो जाता है, आरसी उपाध्याय की फैन फॉलोइंग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

    यूनिक डांस कर स्टेज से किए प्यारे इशारे

    आरसी उपाध्याय अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना देती हैं। आरसी उपाध्याय की दिलकश अदाएं उनके डांस में चार चांद लगा देती हैं। आरसी उपाध्याय के डांस में उनके एक्सप्रेशंस, उनके हाथों के इशारे और उनकी अदाएं लोगों को बहुत पसंद आती हैं।

     

    इन दिनों यूनिक इशारों से आरसी उपाध्याय ने स्टेज पर बवाल मचा दिया है। आरसी उपाध्याय ने अपने डांस के दौरान बूढ़ों की तरफ बहुत प्यारे इशारे किए हैं, यह देखकर बूढ़ों के दिल जवां हो गए व मुस्कूराने लगे। आरसी का डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बूढ़ों में उनका डांस देख जवानी आ गई है।

     

     

     

     

    वीडियो को दिया जा रहा खूब प्यार 

    आरसी उपाध्याय के डांस (Haryanvi Dance) वीडियो को खूब प्यार दिया जा रहा है। उनके चाहने वाले लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो लिखा है कि आरसी उपाध्याय आज के समय में नंबर वन हैं और हरियाणवी डांस में तो इनका कोई तोड़ ही नहीं है।

  • Bhojpuri Video: पहाड़ों में सपना चौहान संग इश्क लड़ाते दिखे खेसारी लाल, बार बार देखा जा रहा वीडियो

    Bhojpuri Video: पहाड़ों में सपना चौहान संग इश्क लड़ाते दिखे खेसारी लाल, बार बार देखा जा रहा वीडियो

    Bhojpuri Song: पहाड़ों में सपना चौहान संग इश्क लड़ाते हुए खेसारी लालक नया गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। खेसारी लाल यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के वह सुपरस्टार माने जाते हैं।

    खेसारी लाल यादव ने इस मुकाम को हासिल किया है और आज के वक्त में वह दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। लोग उनको खूब प्यार भी देते हैं। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी की कई सारी फिल्मों से लेकर कई गानों में भी देखा जाता है।

    इस गाने में खेसारी लाल यादव हीरोइन के साथ में जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ में भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान को देखा जा रहा है। सपना चौहान और खेसारी लाल यादव पर फिल्माए जाने वाले इस गाने का नाम ‘नजरिया के दोष लगाता’ है।

    अब इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव इस गाने में सपना चौहान के साथ में खूब जमकर इश्क लड़ाते हुए देखे जा रहे हैं। वीडियो के बीच में दोनों का यह खूबसूरत अंदाज लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। जहां सपना चौहान रंग बिरंगी साड़ियों में काफी खूबसूरत नजर आई तो वही खेसारी लाल यादव भी लंबे बालों में काफी हैंडसम दिखे।

    खेसारी लाल यादव और सपना चौहान पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया है और अभी तक इस वीडियो पर 1.1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

  • Bhojpuri Video: खेसारी लाल और काजल राघवानी के नए गाने ‘फंसारी लगा ले’ ने मचाई धूम, आप भी देखें वीडियो

    Bhojpuri Video: खेसारी लाल और काजल राघवानी के नए गाने ‘फंसारी लगा ले’ ने मचाई धूम, आप भी देखें वीडियो

    Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में एक हिट और लोकप्रिय जोड़ी है, जो दर्शकों के दिलों में हमेशा बसी रहती है। दोनों के गाने और फिल्में रिलीज होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा देती हैं।

    इनकी जोड़ी हमेशा से फैंस को एंटरटेन करने में कामयाब रही है, और उनका नया गाना सुनने या देखने का इंतजार उनके फैंस हमेशा करते हैं। उनका गाना ‘फंसारी लगा ले’ भी एक बेहतरीन उदाहरण है। यह गाना सात साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी यूट्यूब पर 70 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो दर्शाता है कि काजल और खेसारी की जोड़ी कितनी पॉपुलर है।

    गाने के वीडियो में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का रोमांटिक अंदाज और डांस दर्शकों को बहुत पसंद आता है। गाने का शूट हरे-भरे बगीचे में किया गया है, और दोनों का डांस और केमिस्ट्री देखकर लोग अब भी उनके इस गाने को बार-बार देखना पसंद करते हैं।

  • Bhojpuri Song ‘मरून कलर साड़िया’ में दिखा निरहुआ-आम्रपाली दुबे का अलग अंदाज, देसी केमिस्ट्री ने जीता लोगों का दिल

    Bhojpuri Song ‘मरून कलर साड़िया’ में दिखा निरहुआ-आम्रपाली दुबे का अलग अंदाज, देसी केमिस्ट्री ने जीता लोगों का दिल

    Bhojpuri Song: दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा के सुपर हिट सितारे हैं। इनका गाना या कोई मूवी रिलीज़ होते ही सुपर डुपर हिट हो जाता है। इंटरनेट पर तहलका मचा देता है। इस बार निरहुआ-आम्रपाली दुबे का एक गाना ‘मरून कलर साड़िया’ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। लोग बार बार इस गाने को सुन रहे हैं।

    अब तक इसे 26 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और ये गिनती अभी भी बढ़ती जा रही है. इस जोड़ी ने ये दोबारा से साबित कर दिया है कि इन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी क्यों कहा जाता है।

    ‘मरून कलर साड़िया’ गाने में आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

    लोगों को दोनों देसी केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है. इस गाने पर चाहने वालों ने लाखों रील बना दी हैं, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की ये दोनों और ये गाना कितना पॉपुलर है।

    . ये वीडियो यूट्यूब पर भोजपुरी म्यूजिक हब 0.2 ने अपने प्लेटफार्म पर अपलोड किया है।

    देखें ये वीडियो:

  • Bhojpuri Hit Song: निरहुआ को छोड़ किसी और के साथ रोमांटिक हुई आम्रपाली दूबे, बाहों से लिपट कर खूब लुटाया प्यार

    Bhojpuri Hit Song: निरहुआ को छोड़ किसी और के साथ रोमांटिक हुई आम्रपाली दूबे, बाहों से लिपट कर खूब लुटाया प्यार

    Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे अपनी कातिल अदाओं और खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। भोजपुरी फिल्मों और गानों में आपने अक्सर उन्हें दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ रोमांस करते हुए देखा होगा।

    इन दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद भी करते है। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए है। इसमें वह निरहुआ के साथ नहीं बल्कि किसी और की बाहों में झूमती हुई नजर आ रही है।

    साल 2021 में रिलीज फिल्‍म ‘शुभ विवाह’ के गाने ‘लव के लिए बॉयफ्रेंड चाहिए’ में आम्रपाली दुबे के साथ प्रमोद प्रेमी यादव हैं। फिल्‍म में प्रमोद प्रेमी ही आम्रपाली के सईया जी बने हैं। इस गाने को प्रमोद प्रेमी यादव ने ही प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने में आम्रपाली चीख-चीख कर कहती हैं, ‘लव के लिए बॉयफ्रेंड चाहिए, लव के लिए। कच्‍चा नहीं पूरा ट्रेंड चाहिए, लव के लिए।’

     

     

    गीत के ये बोल श्‍याम देहाती ने लिखे हैं। म्‍यूजिक ओम झा ने कम्‍पोज किया है। वही इस गाने को यूट्यूब पर ‘एसआरके म्‍यूजिक’ चैनल ने 3 साल पहले शेयर किया है। इस गाने को 9.4 म‍िलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इसके कॉमेंट सेक्‍शन में फैंस खूब प्यार बरसा रहे है। इस गाने में आम्रपाली का अंदाज एकदम अलग है। उनकी कातिल अदाएं फैंस को मदहोश कर रही है।

  • Sapna Choudhary Song: सपना चौधरी के हरियाणवी गाने  ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें वीडियो

    Sapna Choudhary Song: सपना चौधरी के हरियाणवी गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें वीडियो

    Sapna Choudhary Dance Video: मशहूर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी के गाने आजकल सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं। सपना के डांस के दौरान क्यूट एक्सप्रेशंस देखकर पब्लिक  पागल हो जाती है। सपना चौधरी (Sapna Chaudhari dance video) के यूनिक डांस स्टेप लोगों के दिलों पर कहर ढ़हाने का काम करते हैं। यही कारण है कि सपना चौधरी के वीडियो सॉन्ग इंटरनेट पर हमेशा ट्रेड करते रहते हैं। इन दोनों सपना चौधरी का हरियाणवी सॉन्ग (Haryanvi song) ‘बलम मेरा भिंडे भी लांबे राखे स’ इंटरनेट पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में सपना चौधरी की डांस के दौरान बेहतरीन एनर्जी देखने को मिल रही है।

    हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस स्टेप से लोगों को बना देती है क्रेजी

    हरियाणा प्रदेश के मशहूर डांसिंग क्वीन सपना चौधरी  अपने गजब के डांस स्टेप्स से लोगों को क्रेजी होने पर मजबूर कर देती है। जब भी स्टेज पर सपना चौधरी (Sapna Chaudhari song) आती हैं तो लोगों के दिलों की ऑटोमेटिक धड़कने बढ़ने लगती है। सपना चौधरी का डांसिंग स्टाइल लोगों को क्रेजी कर देती हैं।

    सपना की फैन फॉलोइंग में लगातार हो रहा है इजाफा 

    सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी सपना के चाहने वालों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।  यही कारण है कि सपना चौधरी का डांस (Sapna Choudhary Dance) करोड़ों दिलों पर राज करता है।

    सपना ने शुरुआत में धीरे-धीरे डांस में कदम आजमाएं और  लगातार आगे बढ़ते हुए वह पहले बिग बॉस और फिर बॉलीवुड में एंट्री कर गई। सपना चौधरी आज पूरी दुनिया में एक जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। इन्होंने गांव की स्टेज से अपने सफर की शुरुआत कर बॉलीवुड तक का सफर तय कर लिया है।