हरियाणा

 टूटे प्रधानगिरी के दो धड़े, उद्योगपत्तियों ने नाथीराम को घोषित किया मंडी प्रधान

बड़े राइस मिलर्स को मंडी प्रधान बनाने से दबी कच्चे आढ़तियों की आवाज, बोले :- कच्चे आढ़तियों में से होना चाहिए था प्रधान
तरावड़ी,  (रोहित लामसर)। तरावड़ी मंडी एसोसिएशन की बैठक में नाथी राम को मंडी का प्रधान घोषित किया गया। उनके नाम की घोषणा बैठक के कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद गोयल ने की। मंडी के प्रधान बनाने के लिए पिछले कई दिनों सें गहमा गहमी चल रही थी, क्योंकि मंडी की प्रधानी पिछले कई सालों से दो धड़ों में बटी हुई थी। इस बार लम्बे समय से चली आ रही दोनो एसोसिएशनों को खत्म कर एक प्रधान की नियुक्ति की गई है। दो दिन पहले मंड़ी में चुनाव के लिए हुई बैठक में मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान  राधेश्याम व न्यूग्रेन मैचेंट एसोसिएशन के प्रधान शीशपाल गुप्ता ने अपने त्यागपत्र बैठक के कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद गोयल को सौंप दिए और नया प्रधान नियुक्त करने का अधिकार भी उन्हीं को दिया। जिसके बाद आज दोबारा मंडी में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यवाहक प्रधान ने अपना फैसला सुनाते हुए नाथी राम गोयल को प्रधान नियुक्त किया। इसके बाद नवनियुक्त प्रधान नाथी राम गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया और मंडी के लोगों को विश्वास दिलाया कि उनका प्रयास रहेगा कि मंडी के आढ़ती को किसी तरह की कोई परेशानी न आए। इस अवसर पर नरेश बंसल, रमेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, तिलक मक्कड़, विरेंद्र बंसल, सतीश गुलाटी, बृजमोहन गर्ग, गौरव गर्ग, बोबी जैन, अनुराग जैन, सुशील गर्ग व आर.डी.शर्मा मौजूद रहे।
कई कच्चा आढ़तियों में आक्रोश :- भले ही तरावड़ी अनाज मंडी में अब नए प्रधान को चुन लिया गया हो, लेकिन अब भी मंडी के कई आढ़तियों में आक्रोश पनप रहा है। क्योंकि नवनियुक्त प्रधान नाथीराम गुप्ता एक बड़े राइस मिलर्स है और मंडी के आम आढ़ती की पहुंच उन तक नही है। जिसके कारण छोटे आढ़तियों में उनके बनने से भारी रोष है। छोटे आढ़तियों का कहना है कि जब प्रधान मंडी का बनाया जाना था तो प्रधान भी कच्चे आढ़तियों में से ही कोई होना चाहिए था जोकि कच्चे आढ़तियों की समस्या को समझता और उसके समाधान के लिए प्रयास करता, लेकिन एक बड़े राइस मिलर्स के प्रधान बनने से छोटे व कच्चे आढ़तियों की परेशानी सुनने वाला कोई नही रहेगा। नाथीराम गुप्ता को तरावड़ी अनाज मंडी का प्रधान चुने जाने के बाद भी तरावड़ी में चर्चाओं का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button