सत्य खबर, मुकेश बघेल, पलवल
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी एवं वालीबाल प्रशिक्षक भूषण ने बताया कि महिला एवं पुरूष खिलाडिय़ों के लिए अखिल भारतीय सिविल सेवा वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन आगामी 22 से 23 जून 2022 तक गृह कल्याण केंद्र सामुदायिक केंद्र राजा बाजार नजदीक गोल मार्किट नई दिल्ली मे करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 17 जून 2022 निर्धारित की गई है। इन प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले (महिला एवं पुरूष) खिलाडियों का चयन 17 जून 2022 को भीम स्टेडियम भिवानी मे किया जाएगा। इच्छुक अधिकारी/कर्मचारी इस चयन स्पर्धा मे प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। इस प्रतियोगिता में कोविड-19 महामारी की सभी हिदायतों का पालन किया जाएगा।
क्या आप जानते हैं रानी चटर्जी का असली नाम, यहां पढि़ए असली नाम
उन्होंने जिला पलवल के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों से आह्वïान किया है कि वे इस चयन स्पर्धा में भाग लेने के लिए दर्शाइ गई तिथि को निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने विभाग से यह प्रमाण पत्र देना होगा, कि वे अमुक विभाग/कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी हैं तथा इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी/कर्मचारी टी.ए./डी.ए. अपने विभाग से क्लैम करेगें। इसके अलावा केंद्रीय सिविल सेवा/सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतानुसार इस सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कोर्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एच.एस.आई.आई.डी.सी. के अधिकारी/कर्मचारी भाग नहीं लेंगें। कार्यकारी सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित हिदायतें एवं जानकारी वैबसाईट http://dopt.gov.in पर उपलब्ध है।
प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 जून
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी एवं वालीबाल प्रशिक्षक भूषण ने बताया कि महिला एवं पुरूष खिलाडिय़ों के लिए अखिल भारतीय सिविल सेवा वालीबाल प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन 24 से 28 जून 2022 तक इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर, आई.पी. एस्टेट दिल्ली-110002 या खेल परिसर राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एस.यू. ब्लॉक पीतमपुरा दिल्ली-110034 में करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 जून 2022 निर्धारित की गई है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले (महिला एवं पुरूष) खिलाडियों का चयन आगामी 17 जून 2022 को कुरूक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया जाएगा। इच्छुक अधिकारी/कर्मचारी इस चयन स्पर्धा मे प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान व समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। इस प्रतियोगिता में कोविड-19 महामारी की सभी हिदायतों का पालन किया जाएगा।
उन्होंने जिला पलवल के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों से आह्वïान किया है कि वे इस चयन स्पर्धा में भाग लेने के लिए दर्शाइ गई तिथि को निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने विभाग से यह प्रमाण पत्र देना होगा, कि वे अमुक विभाग/कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी हैं तथा इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी/कर्मचारी टी.ए./डी.ए. अपने विभाग से क्लैम करेगें। इसके अलावा केंद्रीय सिविल सेवा/सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतानुसार इस सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कोर्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एच.एस.आई.आई.डी.सी. के अधिकारी/कर्मचारी भाग नहीं लेंगें। कार्यकारी सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित हिदायतें एवं जानकारी वैबसाईट http://dopt.gov.in पर उपलब्ध है।
Aluminium recycling market expansion Aluminium heat sink scrap recycling Metal scrap heap