सत्य खबर, चंडीगढ़।
MP Brijendra reply on Kuldeep Bishnoi contesting Hisar election
हरियाणा की हिसार संसदीय सीट पर कुलदीप बिश्नोई के चुनाव लड़ने की इच्छा ने भाजपा में टिकटों की दावेदारी के मुकाबले को रोचक बना दिया है। इस सीट पर अब तक बीरेंद्र सिंह का परिवार 2 बार और पूर्व CM भजनलाल का परिवार भी 2 बार चुनाव जीत चुका है।
कुलदीप बिश्नोई के चुनाव लड़ने के दावे के सवाल पर हिसार के भाजपा के मौजूदा सांसद बृजेंद्र सिंह का बयान सामने आया है। सांसद सिंह ने कहा-” मेरा यह पहला चुनाव है। मेरे पिता ने पहले चुनाव लड़ा था और वे सांसद भी रह चुके हैं। कुलदीप बिश्नोई भी हिसार से चुनाव लड़कर सांसद बने थे। चुनाव लड़ना और इच्छा जताना, यह एक स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी है। कुलदीप वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें चुनाव लड़ना है तो वे कोशिश करेंगे, लेकिन हमारी तैयारी भी पूरी है। कई और नेता भी हैं, जो इस तरह से सोच रहे हैं।”
also read: वाशिंग मशीन में बर्फ डाल कर देखिए हैरान रह जाएंगे
जजपा के NDA में शामिल होने के सवाल पर सांसद बृजेंद्र ने कहा कि जजपा के भविष्य की चिंता करना उनका काम नहीं है और न ही हमारी पार्टी का है। जजपा से हमारा समझौता सरकार को स्थायित्व देने का है। जब किसी को निमंत्रण मिलता है तो वह उसमें शामिल होता है।
MP Brijendra reply on Kuldeep Bishnoi contesting Hisar election