सत्य खबर, गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज : Sarpanch Sunderlal Yadav congratulated Mohanlal Badoli on Diwali.
गुरुग्राम के भाजपा नेता एवं सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष सुंदरलाल यादव ने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जिला सोनीपत (राई) से विधायक मोहनलाल बड़ौली से मुलाकात की। दीपावली के महोत्सव पर उन्होंने प्रदेश महामंत्री से सोनीपत में उनके निवास पर जाकर प्रदेश महामंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आशीर्वाद लिया। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक चर्चा भी हुई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री ने संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी फीडबैक लिया।
also read : टल गया दिल्ली में ऑड-ईवन, जानिए कब, कैसे और कब तक…
भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सरपंच सुंदरलाल यादव ने बताया कि दीवाली त्यौहार खुशियों का त्यौहार है। इसे हमें लोगों से मिलजुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता में है। सरकार की नीतियों के कारण तीसरी बार फिर से माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी। पिछली सरकारों ने प्रदेश को लूटने का कार्य किया है। हमारी सरकार ने लोगों की भलाई के लिए सदैव कार्य किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बनी सरकार ने भ्र्ष्टाचार की कमर तोड़ने का कार्य किया है। प्रदेश में संगठन को माननीय नायब सिंह सैनी के रूप नया अध्यक्ष मिला है। पूरा संगठन उनके नेतृत्व में फिर से भाजपा सरकार बनाने का कार्य करेगा। भाजपा सरकार की नीतियों के कार्य आज पूरा प्रदेश खुशहाल जीवन जी रहा है। Sarpanch Sunderlal Yadav took blessings by congratulating Mohanlal Badoli on Diwali.