हरियाणा

खट्टर सरकार के राज में स्कूल में न बच्चे सुरक्षित न शिक्षक : डॉ. अशोक तंवर

सत्य खबर चंडीगढ़, 2 दिसंबर Under the rule of Khattar government, neither children nor teachers are safe in schools: Dr. Ashok Tanwar

 

आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने शनिवार को फतेहाबाद जिले के रतिया के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 7-8 हथियारबंद युवकों के घुसने को लेकर हरियाणा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण है कि दिन दहाड़े 7-8 बदमाश स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल व स्टाफ सदस्यों पर तेजधार हथियारों से हमला कर देते हैं। खट्टर सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल रही है।

Haryana News: कटाई के मौसम में खेतों की आग ने मचाई हलचल, अब हर जिले में होगी कड़ी निगरानी
Haryana News: कटाई के मौसम में खेतों की आग ने मचाई हलचल, अब हर जिले में होगी कड़ी निगरानी

 

उन्होंने कहा कि ऐसे में हमले के बाद स्कूल में दहशत का माहौल है। खट्टर सरकार के राज में स्कूल में भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। बच्चों के अलावा शिक्षक भी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अपराध बढ़ने का मुख्य कारण बेरोजगारी है। खट्टर सरकार ने प्रदेश में 25 लाख बेरोजगारों की फौज तैयार कर दी है। बेरोजगारी के कारण युवा नशे की ओर जा रहा है, जिस कारण प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। 2024 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर नशे पर लगाम लगाएंगे और युवाओं को रोजगार देंगे।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातर अपराध बढ़ रहा है। यदि हरियाणा को क्राइम प्रदेश कहें तो गलत नहीं होगा। एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां एक साल में अपराध के एक हजार केस दर्ज न हुए हों। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में 2020 की तुलना में 2021 में 8047 केसों में वृद्धि हुई। 2020 में एक लाख तीन हजार 276 केस दर्ज हुए थे, जबकि 2021 में एक लाख 12 हजार 677 आपराधिक मामले दर्ज किए गए। एक साल में 1144 हत्याएं हुईं। यानी प्रदेश में रोजाना तीन से चार लोगों की हत्या हो रही हैं। पूरे देश में मर्डर रेट के मामले में हरियाणा दूसरे नंबर पर आता है, जबकि छोटा राज्य होने की वजह से यहां क्राइम रेट कम होना चाहिए था।

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम बदलेगा रंग, गर्म हवाओं की जगह लेंगी उत्तरी ठंडी बयारें
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम बदलेगा रंग, गर्म हवाओं की जगह लेंगी उत्तरी ठंडी बयारें

Also Read : जींद में नाबालिग युवती का अश्लील वीडियो वायरल,मामला दर्ज

उन्होंने कहा कि एक साल में हरियाणा में दुष्कर्म के 1716 मामले सामने आए हैं। इसका मतलब प्रदेश में हर रोज दुष्कर्म की पांच वारदात हो रही हैं। इसी तरह एक साल में किडनैपिंग के 3724 केस सामने आए। यानी प्रदेश में रोजाना अपहरण के 10 मामले हो रहे हैं।

Back to top button