ताजा समाचार

अमित शाह से मिले हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष,जानिए क्या है मायने

सत्य खबर, नई दिल्ली ।Haryana BJP State President meets Amit Shah, know what it means

2 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले। सैनी ने शाह को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर हाल ही में तीन राज्यों में हुई भाजपा की जीत की बधाई दी। सैनी ने शाह को कुरूक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का निमंत्रण भी दिया।

Also Read: दिव्यांगजनो को सहानुभूति की वस्तु नहीं समझे वे ज्ञान एवं योग्यता के भंडार हैं : उपराष्ट्रपति

लगभग आधा घंटे चली इस मुलाकात में नायब सैनी ने अमित शाह के साथ प्रदेश से जुड़े अहम राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत की। सैनी ने अमित शाह के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की, साथ ही आगामी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज
Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज

15 दिसंबर तक संगठन में दिख सकते हैं नए चेहरे

हरियाणा संगठन को लेकर अमित शाह और नायब सैनी की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो संगठन बदलाव को लेकर शाह ने भी हरी झंडी दे दी है। अब संभावना है कि 15 दिसंबर तक संगठन में नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं। संगठन में महामंत्री से लेकर कई पदों पर बदलाव किए जाने के आसार हैं।सैनी 7 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर तीन राज्यों में जीत की बधाई देने के साथ-साथ ही हरियाणा में वर्तमान राजनीति हालातों और संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दे चुके हैं।

 

गुरुग्राम में नड्‌डा से भी मिले

अमित शाह से मुलाकात के बाद हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी इसके बाद गुरुग्राम पहुंचे और यहां घामडोज गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का स्वागत किया। इसके बाद सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ कार्यक्रम में शिरकत भी की। सैनी ने इस दौरान नड्‌डा से भी पार्टी संगठन को लेकर चर्चा की।

IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें
IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें

 

केंद्रीय मंत्री को हरियाणा आने का दिया न्योता

नायब सैनी ने बताया कि शाह से हरियाणा के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया है। कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए शाह से आग्रह करते हुए उन्हें आमंत्रित किया है। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है उसके लिए भी शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Back to top button