हरियाणा

सोनीपत की बेटी ने 2019 मिसेज इंडिया टूरिज्म अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

सत्यखबर सोनीपत (संजीव कौशिक) – सोनीपत की बेटी ने 2019 मिसेज इंडिया टूरिज्म अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। आज परिवार में जंहा ख़ुशी का माहौल है वंही संगीता अब फिलीपींस अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गयी है। संगीता का चयन पिछले दिनों उदयपुर में हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ। जंहा पर पुरे देश से सुन्दरिया पहुंची थी।

संगीता ने बताया कि उसका जन्म सोनीपत में हुआ था और लगभग 11 वर्ष पहले उसकी शादी करनाल में हो गयी। शादी के बाद ही उसने अपनी ब्यूटी प्रतियोगिता की तैयारी की। जिसमे पुरे परिवार ने उसका साथ दिया। उसके एक बेटा 10 वर्षीया है और एक बेटी 7 वर्षीया है। परिवार के साथ से ही वो आज इस मुकाम पर पहुंची है। उनका कहना है कि अभी उनको यंहा रुकना नहीं है। वो सितंबर में फिलीपींस में होने वाली अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारिओं में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button