ताजा समाचार

IAS परी और MLA भव्य बिश्नोई बंधे शादी के एक सूत्र में

सत्य खबर , चंडीगढ़ । IAS Pari and MLA Bhavya Bishnoi tied the knot

हरियाणा के भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई व आईएएस अधिकारी परी की शादी की चर्चाए आजकज हरियाणा में ही नहीं बल्कि आप-पास के कई प्रदेशों में हो रही है। इसके पीछे कारण भी एक नहीं कई हैं। दरअसल शादी भव्य की हो और कार्यक्रम भव्य ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसलिए तो शादी के कार्यक्रम भी तीन प्रदेशों में रखे गए हैं। बता दें कि हरियाणा के पूर्व सीएम स्व. चौधरी भजनलाल के पोते भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई और आईएएस ऑफिसर शादी के परिणय सूत्र में बंध गए हैं।

 

Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज
Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज

भव्य और परी की शादी राजस्थान के होटल राफेल्स में बड़े ही धूमधाम से हुई। राजस्थान में हुई इस शाही शादी में भव्य क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आए तो वहीं परी लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी।कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। हल्दी की रस्म में परी ने पिंक रंग का सूट वियर किया था।

 

3 राज्यों में रिसेप्शन

भव्य और परी की शादी के बाद अब 3 राज्यों में बिश्नोई परिवार रिसेप्शन की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर नई दिल्ली, हरियाणा के आदमपुर व राजस्थान के पुष्कर में रिसेप्शन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। कुलदीप बिश्नोई ने नई दिल्ली में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन के लिए कई केंद्रीय मंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ कई VVIP को न्योता दिया है।

IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें
IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें

 

24 दिसंबर को राजस्थान के पुष्कर में पहला रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। पुष्कर के बाद दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को हरियाणा के आदमपुर में होगा, यहीं से भव्य भाजपा विधायक बने हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 1 लाख से ज्यादा मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद तीसरा रिसेप्शन 27 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होगा, इसमें राजनीति जगत के कई दिग्गज शामिल होंगे।

Back to top button