राष्‍ट्रीय

एक्शन में राहुल गांधी ,भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा निकलेगी।

Rahul in action, Bharat Nyay Yatra will be taken out after Bharat Jodo Yatra.

सत्य खबर, दिल्ली 

Odisha News: एंबुलेंस का दावा निकला खोखला! आठ किलोमीटर तक कंधे पर शव लेकर चला परिवार
Odisha News: एंबुलेंस का दावा निकला खोखला! आठ किलोमीटर तक कंधे पर शव लेकर चला परिवार

मंजिले उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है…जी हां विधानसभा चुनाव में पांच राज्यों में हुई करारी हार के बाद कांग्रेस एक बार फिर एक्शन में है ।पराजय पर चिंतन मंथन आरोप प्रत्यारोप करने के बाद अब कांग्रेस ने लोकसभा पर फोकस कर अपने आप को एक बार फिर भाजपा से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार कर लिया है। 14 जनवरी से 20 मार्च तक कांग्रेस न्याय यात्रा निकालेगी मणिपुर से मुंबई तक 6200 किमी का सफर तय करेंगे राहुल गांधी। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इस दौरान यात्रा 14 राज्यों को कवर करेगी। राहुल पैदल 6 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे।कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा करेगी। इस यात्रा के मुख्य चेहरे राहुल गांधी ही होंगे।

इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। 145 दिनों की यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी। तब राहुल ने 3570 किलोमीटर की यात्रा में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया था।

RCB IPL 2025 Won: 18 साल बाद टूटा इंतजार RCB ने उठाई ट्रॉफी सड़कों से संसद तक गूंजा 'ई साल कप नमदे' का नारा
RCB IPL 2025 Won: 18 साल बाद टूटा इंतजार RCB ने उठाई ट्रॉफी सड़कों से संसद तक गूंजा ‘ई साल कप नमदे’ का नारा

Back to top button