ताजा समाचार

ब्रेकिंग न्यूज : आप नेता चित्रा सरवारा व निर्मल सिंह उतारेंगे आप की टोपी,जानिए कौन सी पार्टी में होंगे शामिल

सत्य खबर , चंडीगढ़ ।Breaking News: AAP leaders Chitra Sarwara and Nirmal Singh will remove AAP’s cap, know which party they will join.

हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप ) को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह और उनकी बेटी व आप की हरियाणा इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

 

AI Robot Teacher: चार लाख की मशीन और गांव में क्रांति अब बच्चों को रोबोट सिखा रहा है पाठ
AI Robot Teacher: चार लाख की मशीन और गांव में क्रांति अब बच्चों को रोबोट सिखा रहा है पाठ

चित्रा सरवारा के पीए नितिन भाटिया के मुताबिक, दोनों नेता 5 जनवरी को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी जॉइन करेंगे। भाटिया ने दोनों के आम आदमी पार्टी छोड़ने की भी पुष्टि की।

 

कांग्रेस में शामिल होने की सूरत में निर्मल सिंह अगले साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में अंबाला सिटी सीट से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। अभी अंबाला सिटी से भाजपा के असीम गोयल विधायक हैं। इसी तरह चित्रा सरवारा अंबाला कैंट सीट से कांग्रेस की कैंडिडेट हो सकती हैं जहां से भाजपा के बड़े नेता और प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज चुनाव लड़ते हैं।

Delhi News: दिल्ली के मुस्तफाबाद में भयानक बिल्डिंग हादसा, 5 की मौत, कई जिंदगियां दांव पर
Delhi News: दिल्ली के मुस्तफाबाद में भयानक बिल्डिंग हादसा, 5 की मौत, कई जिंदगियां दांव पर

 

निर्मल सिंह हरियाणा में अंबाला जिले की नग्गल सीट से 4 बार कांग्रेस के विधायक (1982, 1991, 1996 व 2005) रहे। बाद में डिलिमिटेशन में नग्गल सीट खत्म कर दी गई और निर्मल सिंह अंबाला सिटी सीट से चुनाव लड़ने लगे। वह हरियाणा में मंत्री भी रह चुके हैं।

Back to top button