हरियाणा

मनोहर लाल फिर बनेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री – बचन सिंह आर्य

सत्यखबर सफीदो (महाबीर मित्तल) – विधानसभा चुनावों में मनोहर लाल फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। यह बात पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बचन सिंह आर्य ने कही। वे सोमवार को नगर के आर्य सदन में आयोजित आर्य संगठन के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बचन सिंह आर्य का जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में बचन सिंह आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं और इन विकास कार्यों की गुंज पूरे भारत में है। मनोहर सरकार द्वारा जारी योजनाओं को देश के अनेक राज्यों की सरकारें लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस शासन में जरूरतमंद बेरोजगारों को योग्यता के आधार पर नौकरियां प्राप्त हुई है। बेदाग छवि के धनी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की राजनीतिक कुशलता के चलते पूरे प्रदेश में आज के दिन अमन शांति कायम है। मुख्यमंत्री ने जातिवाद, क्षेत्रवाद व परिवारवाद से दरकिनार करके केवल और केवल प्रदेश की तरक्की, आपसी भाईचारे को बढ़ाने व आपसी सद्भावना को लेकर कार्य किया है।

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

उसी का नेतृत्व परिणाम है कि आज हरियाणा में चहुंमुखी विकास हुआ है और बड़े-बड़े उद्योग धंधे यहां पर स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बेहतरीन नीतियों से प्रभावित होकर ही भाजपा में शामिल हुए हैं। विधानसभा चुनावों के बारे में कार्यकत्र्ताओं द्वारा पूछने पर उन्होंने साफतौर पर कहा कि पार्टी के जो भी आदेश होंगे वे उनके अनुरूप चलेंगे।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

Back to top button