हरियाणा

सफाई व फायर कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान):-

नगर परिषद के सफाई व फायर कर्मचारियों ने प्रधान सफाई कर्मचारी राजा वैध की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी न करने पर कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है। प्रधान राजा वैध ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पक्के कर्मचारियों का पीएफ समय पर खाते में डालना जो कि समय पर नहीं डालते, जिस कारण कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं मिलता, कर्मचारियों को 100 गज के प्लाट दिए जाए, कर्मचारियों को हर महीने की 1 तारीख से 7 तारीख तक वेतन दिया जाए, पंजाब के समान वेतन दिया जाए जो सरकार ने वादा किया था। जिला प्रधान जगदीश ने बताया कि नगर परिषद में कोई साधन नहीं है। जैसे एक ट्रैक्टर व गाडी है, जो हर समय खराब रहते हैं जिसके कारण सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कच्चे कर्मचारियों का पीएफ 2014 से बाकी है, जो कि खाते में डाला जाए। इस मौके पर सरोज, किताबो, सलाहकार राजेश, भूपेन्द्र, सुबा, सावित्री देवी, विनोद व सत्यवान फायरमैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button