हरियाणा

सत्य ख़बर का असर! मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के तहत लगे आरोपों की गहनता से जांच : NH बांगड़

सत्य,खबर, गुरूग्राम, सतीश भारद्वाज :

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

सत्य ख़बर का असर शहरी निकाय स्वामित्व योजना में हुए व्यापक भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई यह संकेत निगमायुक्त की तरफ से मिले हैं। उक्त योजना के तहत नगर निगम गुरूग्राम के अधिकारियों कर्मचारियों पर मामले में अनियमितता बरतने के आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। नगर निगम गुरूग्राम की विजिलैंस विंग द्वारा पूर्व में की गई जांच के आधार पर एक अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को रिपोर्ट भेजी गई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की फ्लैगशिप योजना है। इस योजना के तहत शहरी निकायों की तहबाजारी पर भूमि, किराए पर दुकान या मकान, लीज, लाइसैंस फीस पर 20 वर्ष या इससे अधिक अवधि के काबिज व्यक्तियों को स्वामित्व का अधिकार दिया गया है। नगर निगम गुरूग्राम क्षेत्र में योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को स्वामित्व का अधिकार दिया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत तत्कालीन जोनल टैक्सेशन अधिकारी दिनेश कुमार पर अनियमितता बरतने के आरोप लगे थे। नगर निगम गुरूग्राम की विजिलैंस विंग द्वारा उन सभीऊ आरोपों की गहनता से जांच की गई है तथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। निगमायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत आरोपों में अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता की भी गहनता से जांच विजिलैंस विंग द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

Back to top button