हरियाणा

हरियाणा में किसानों और पुलिस के बीच हुआ टकराव,जानिए कहां और क्यों

सत्य खबर, हिसार ।

हिसार में पुलिस और किसानों के बीच टकराव हो गया। किसान खनौरी बॉर्डर पर पंजाब के किसानों के पास जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। यह देख किसानों ने पथराव कर दिया। जिसमें थाना नारनौंद के एसएचओ चंद्रभान घायल हो गए।

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, CM Saini बोले- यह संविधान किसी के भ्रम फैलाने का सामान नहीं
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, CM Nayab Singh Saini बोले- यह संविधान किसी के भ्रम फैलाने का सामान नहीं

वहीं हरियाणा पुलिस ने आंदोलन कर रहे किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई का फैसला वापस ले लिया है। अंबाला रेंज के IG सिबाश कबिराज ने शुक्रवार 23 फरवरी को यह जानकारी दी। इससे पहले, गुरुवार को अंबाला पुलिस ने कहा था कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई आंदोलनकारी किसान नेताओं से की जाएगी। इसके लिए उनकी संपत्ति कुर्क और बैंक खाते सीज किए जाएंगे।

इधर पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर 21 साल के शुभकरण की मौत के विरोध में किसान शुक्रवार को देशभर में ब्लैक डे मना रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की गुरुवार को साढ़े 4 घंटे चली बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इसमें 100 किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। 26 को देशभर में ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत करने पर सहमति जताई।

Haryana: सोलर हाउस से किसानों की बिजली समस्या का होगा समाधान, गांव-गांव पहुंचा नया सपना
Haryana: सोलर हाउस से किसानों की बिजली समस्या का होगा समाधान, गांव-गांव पहुंचा नया सपना

Back to top button