ताजा समाचार

बीजेपी की तानाशाही का खात्मा करेगा “इंडिया” गठबंधन: डॉ. सुशील गुप्ता

दिल्ली : 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता शनिवार को दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आयोजक अरविंद केजरीवाल से मिले। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हरियाणा में आने का न्योता दिया।

Neeraj Chopra: पेरिस में सिल्वर के बाद अब टोक्यो में गोल्ड की तलाश, तैयार हैं नीरज!
Neeraj Chopra: पेरिस में सिल्वर के बाद अब टोक्यो में गोल्ड की तलाश, तैयार हैं नीरज!

डॉ. सुशील गुप्ता ने उन्हें अवगत कराया कि “इंडिया” गठबंधन के प्रत्याशी के प्रति जनता में जबरदस्त उत्साह है। बीजेपी की तानाशाही का खात्मा इंडिया गठबंधन ही करेगा। वहीं उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में बीजेपी की तानाशाही और जन विरोधी नीतियोंं को बदलने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि “इंडिया” गठबंधन में शामिल कांग्रेस के नेताओं ने भी कुरुक्षेत्र में बीजेपी को पटकनी देने का संकल्प लिया है। ये जनता का गठबंधन है। जनता ही इस चुनाव में लड़ेगी और बीजेपी की तानाशाही का खात्मा करने का काम करेगी।

Indian Premier League And Pakistan Super League: IPL और PSL में खेल रहे अब्दुल समद का धमाल क्या दोनों लीगों में अपनी छाप छोड़ पाएंगे
Indian Premier League And Pakistan Super League: IPL और PSL में खेल रहे अब्दुल समद का धमाल क्या दोनों लीगों में अपनी छाप छोड़ पाएंगे

उन्होंने कहा की अरविंद केजरीवाल ने भी जल्द ही हरियाणा में आने का आश्वासन दिया है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के ताल ठोकने के बाद बीजेपी और अन्य पार्टियां पहले ही बैकफुट पर आ गई है। आने वाले चुनावों में जनता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को संसद में पहुंचाने का काम करेगी।

Back to top button