राष्‍ट्रीयहरियाणा

गुरुग्राम में सीएम फ्लाइंग ने राशन डिपो व गैस सिलेंडर की कालाबाजारी वालों पर की रेड

सत्य ख़बर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :

जिला गुरूग्राम में अलग-2 तीन स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों पर रेड कर 174 सिलेंडरों को जब्त किया गया। जिले में डिपो होल्डर विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर गरीबों का राशन डकारने में लगे हुए हैं। ऐसे डिपो धारकों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके डिपो होल्डर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार  शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री उडनदस्ता गुरुग्राम व खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मंदिर कुटिया बसई रोड में राशन डिपो होल्डर विकास के डिपो पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान डिपो होल्डर विकास के डिपो में 04 पी.ओ.एस. के रिकॉर्ड अनुसार 64079 किलोग्राम (640.79 क्विंटल) गेहूं, 1320 लीटर सरसो का तेल व 22884 किलोग्राम (228.84 क्विंटल) बाजरा मात्रा से कम पाये गये तथा 79 किलोग्राम चीनी मात्रा से ज्यादा पाई गई। जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए बताई गई है। जिसके बाद कानूनी कार्यवाही के लिये जिला खाद्य आपूर्ति विभाग गुरुग्राम द्वारा जांच करने के उपरांत उपरोक्त डिपों धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

डीएसपी इंद्रजीत सिंह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम ने बताया कि दिनांक 01.03.2024 को उनकी टीम को एक गुप्त सुचना मिली की डिपो होल्डर विकास के डिपो पर डिपो होल्डर द्वारा गरीब लोगों को राशन ठीक प्रकार से नहीं बांटा जा रहा था ओर इसमें भारी अनियमितता होने का अनुमान था। इस सूचना पर छापेमारी के दौरान डिपो होल्डर विकास वासी ज्योति पार्क हाजिर नहीं मिला। डिपो होल्डर विकास को बार बार फोन किया गया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। काफी समय इंतजार करने के उपरांत डिपो का ताला तोडा गया और डिपो की भौतिक जांच की गई।

जांच टीम द्वारा निरीक्षण करने पर उक्त डिपो होल्डर के पास 4 पी.ओ.एस. मशीन अटैच थी।

इस डिपो होल्डर  के डिपो पर पहले भी मुख्यमंत्री उड़न दस्ता गुरुग्राम द्वारा रेड की जा चुकी है। उस रेड के दौरान भी डिपो होल्डर के पास  से पीओएस के रिकॉर्ड अनुसार राशन कम व ज्यादा पाया गया था। लेकिन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग गुरुग्राम के अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके इसको दोबारा से डिपो लेकर कर राशन वितरण करने लग गया।

वहीं मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग गुरुग्राम संयुक्त टीम द्वारा गुरूग्राम में अलग-2 तीन स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों पर भी रेड की गई।

टीम ने पहले रेड भवानी एनक्लेव गली नंबर 1 नजदीक बसई चौक  पर मारी। जहां पर मधु गैस एजेंसी का सप्लायर एक गैस भरने की दुकान पर 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से उच्च दामों में दुकानदार को बेच रहा था।

दुसरी जगह रवि नगर, गली नंबर 1, पूजा ब्यूटी पार्लर के सामने वाले प्लाट जिसमें 5/6 कमरे किराए पर बने हुए हैं पर रेड की गई। वहां एक टेंपो एचआर 55 वी 1792 में 14.2 किलोग्राम के कुल 23 गैस सिलेंडर इंडियन मार्का जिनमें से 06 खाली सिलेंडर टेंपो के बाहर रखे हुए थे। टेंपो में 14 सिलेंडर भरे तथा 03 सिलेंडर खाली पाए गए।

वहीं तीसरी रेड गांव खेड़की माजरा में रोड पर सतीश की दुकान में घरेलू गैस सिलेंडरों पर की गई। उस दुकान पर 29 भरे हुए इंडियन मार्क, दो खाली भारत मार्का, दो एचपी कमर्शियल गैस के सिलेंडर रखे हुए पाए गए तथा दुकान के सामने पिकअप गाड़ी नंबर डीएल 1एलएजे 6088 में 60 खाली इंडियन मार्का सिलेंडर रखे हुए पाए गए।

छापेमारी के दौरान कुल 174 सिलेंडर मौका पर जब्त किए गए। वहीं गैस सिलेंडरों को कालाबाजारी करने के वाले लोगों पर शहर गुरूग्राम के अलग-2 थानों में मामला  दर्ज किया गया है।

 

Back to top button