हरियाणा

इनेलो पार्टी एक स्कूल है और पार्टी छोडऩे वाले विद्यार्थी – सुनैना चौटाला

सत्यखबर बाढ़डा (रविन्द्र श्योराण) – इनेलो पार्टी की योजनाओं को महिलाओं के समक्ष पहुंचा है। जिसके चलते प्रदेशम में महिला सम्मेलन किये जा रहे हैं। जिसकी शुरूआत बाढड़़ा से की गई है। इनेलो पार्टी आने के बाद महिलाओं के अधिकारों को दिलाने का काम किया जाएगा। यह बात इनेलो की महिला सेल की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला ने सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित करते हुए कही।

महिलाओं को संबोधित करते हुए कि इनेलो पार्टी की सरकार आने के बाद गरीब कन्याओं की शादी में पांच लाख रुपये कन्यादान देने का काम किया जाएगा। इसके इलावा बुढ़ापा पैंशन तीन हजार की जाएगी। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य इनेलो पार्टी द्वारा महिलाओं को लेकर बनाई गई योजनाओं को उनके बीच पहुंचाना है। एक सवाल के जवाब में सुनैना चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी एक स्कूल हैं।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

जिस तरह से विद्यार्थी शिक्षा लेने के बाद स्कूल से चले जाते हैं ऐसे ही विधायक बनने के बाद वे पार्टी से जा रहे हैं। इनेलो पार्टी की बदौलत ही भजन लाल, बंसी लाल, लालू यादव और देवगौड़ा जैसे नेता बने हैं। वे चाहे किसी भी पार्टी में हो लेकिन उनका स्कूल इनेलो की रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय पंचागावां ने भी महिलाओं को संबोधित किया।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Back to top button