हरियाणा

फिर से भाजपा की सरकार आते ही आसमान छूने लगी महंगाई – दिग्विजय चौटाला

सत्यखबर सिरसा (ब्यूरो रिपोर्ट) – नशे के खिलाफ राजनीतिक दल से जुड़े सभी नेता अपना डोप टेस्ट करवाएं, क्योंकि कुछ राजनीतिक दल के नेता स्वयं नशा करते है और नशे के खिलाफ अभियान में शामिल होकर आमजन को गुमराह कर रहे हैं। ये बात आज जननायक जनता पार्टी के युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने डबवाली हलके का दौरा करते हुए कही। साथ ही उन्होंने कहा कि फिर से भाजपा की सरकार आते ही आज महंगाई आसमान छूने लगी है।

हरियाणा-पंजाब पानी विवाद: सर्वदलीय बैठक शुरू, हरियाणा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में
हरियाणा-पंजाब पानी विवाद: सर्वदलीय बैठक शुरू, हरियाणा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में

दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश में बढ़ रहे नशे पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज तस्करों ने नशे को शहर से लेकर गांव तक पहुंचा दिया है, जिससे शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण आंचल के युवा भी नशे की चपेट में आकर अपनी जिंदगी से खेल रहे हैं। उन्होंने नशे पर बोलते हुए दावा किया कि कुछ राजनीतिक दल के नेता स्वयं नशा करते है और नशे के खिलाफ अभियान में शामिल होकर आमजन को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से जुडें सभी नेताओं को कहा कि वह अपना डोप टेस्ट करवाएं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सबसे पहले वह खुद डोप टेस्ट करवाएंगे।

वहीं दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि देश में फिर से भाजपा सरकार बनते ही महंगाई की मार जनता पर पड़ने लगी है। उन्होंने कहा कि आज सरकार जनता का बिना सोचे समझे डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी कर रही है, जिससे आम जन को महंगाई का अतिरिक्त बोझ झेलना पड़ रहा है।

फरीदाबाद में दौड़ेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें: गांव से शहर तक आसान सफर, गर्मी में राहत की उम्मीद
फरीदाबाद में दौड़ेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें: गांव से शहर तक आसान सफर, गर्मी में राहत की उम्मीद

Back to top button