हरियाणा

किसान आंदोलन में आज क्या है खास जानिए इस खबर में

What is special in the farmers movement today?

सत्य खबर ,चंडीगढ़। किसान आंदोलन-2 का आज 8 मार्च को 25वां दिन है। हरियाणा-पंजाब के हजारों किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। खास बात ये है कि आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा-पंजाब से बड़ी संख्या में महिलाएं शंभू और खानौरी मोर्चों पर पहुंचेंगी। दोनों बॉर्डरों की बागडोर और मंच प्रबंधन आज महिलाओं के हाथों में होगा। बॉर्डरों पर महिलाओं के लिए शौचालय समेत अन्य व्यवस्था की गई है।

Haryana Crime: हरियाणा में घरेलू कलह बना खूनी खेल, पत्नी और आठ महीने के बेटे की हत्या
Haryana Crime: हरियाणा में घरेलू कलह बना खूनी खेल, पत्नी और आठ महीने के बेटे की हत्या

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि आज आंदोलन का 25वां दिन है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जम्मू-कश्मीर गए थे। वहां के किसानों को बड़ी उम्मीद थी कि कोई बड़ी घोषणा करेंगे, लेकिन किसानों को कुछ नहीं दिया। वहां खेती-बाड़ी विभाग को बड़ी मुश्किल से किसान इकट्‌ठे करने पड़े।

लोगों का लोकतंत्र से भरोसा खत्म हुआ: पंधेर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि पिछले 10 साल में लोगों का लोकतंत्र भरोसा बड़ा, लेकिन लोगों का भरोसा सरकार से खत्म हुआ है। क्यों नहीं किसानों को दिल्ली जाने दिया जा रहा। सरकार ने फैसला कर लिया था कि किसानों को दिल्ली नहीं जाने देना।
कहा कि आज दोनों बॉर्डरों पर 10 हजार महिलाएं एकत्रित होंगी। यह आंदोलन लंबा चलेगा। किसानों को इसके लिए पूरी तैयारी करनी पड़ेगी। कहा कि 10 मार्च को ट्रेनें रोकी जाएंगी। वे खुद देवीदासपुरा अमृतसर किसानों को संबोधित करने जाएंगे।

Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना
Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना

उधर, किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि शंभू और खनौरी पर आंदोलन का आज 24वां दिन है। हमारी बातें कल सच साबित हो गईं कि सरकार ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर सिर्फ बहाने बना रही है। हकीकत तो यह है कि पीएम मोदी की सरकार ने किसानों और मजदूरों को दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। हमें यह जानकारी मिली है कि लगभग 147 किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। जंतर-मंतर पर सरकार ने धारा 144 लगा रखी है।

Back to top button