हरियाणा

मोदी की नीतियों पर फिर मुहर लगाऐगी जनता – सुभाष सुधा

सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सभी वर्गों का चहुंमुखी विकास हुआ है। भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाते हुए देश-प्रदेश की जनता लोकसभा चुनावों में भी भाजपा को सत्ता का ताज पहनाऐगी। थानेसर के विधायक सुभाष सुधा तरावड़ी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कामरा के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

READ THIS:- वोट से सम्बन्धित जानकारी अब मिलेगी टच स्क्रीन पर, कुरुक्षेत्र में हुआ उदघाटन

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य देंवेंद्र कामरा, मनोनित पार्षद पवन कामरा समेत कई गणमान्य लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से विधायक सुभाष सुधा का स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा पार्टी ने सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम किया है।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने हर वर्ग का चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में समान विकास के साथ विकास कार्य हो रहे है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश बुलन्दियों को छू रहा है। प्रदेश को एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। इस मौके पर पवन कामरा, जरनैल पहलवान, रमेश गुलिया, प्रवीन, कार्तिक, अजय शर्मा, विजय समेत कई लोग मौजूद रहे।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

Back to top button