सत्य खबर, हरियाणा
हरियाणा की खट्टर सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के लाख दावे कर रही है। लेकिन सीएमआईई की जुलाई महीने की रिपोर्ट की मानें तो पूरे देश में बेरोजगारी के मामले में हरियाणा नंबर वन है. हरियाणा में बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा है। हरियाणा के 28.1 प्रतिशत लोग आज बेरोज़गारी का सामना कर रहे हैं। ये देश के बेरोज़गारी औसत करीब 3 गुना है। चिंता बढ़ाने वाली बात है कि हरियाणा बेरोज़गारी दर में यूपी-बिहार जैसे राज्यों से भी आगे निकल गया है। एक तरफ जहां उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जहां प्राइवेट उद्योग धंधों में हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरी देने का एजेंडा कैबिनेट में पास करवा चुके हैं और इस मुद्दे पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं ।
ऐसे में ये रिपोर्ट सरकार के लिए परेशानी खडी करने वाली है। इस मामले को लेकर विपक्ष के नेताओं ने हरियाणा सरकार को घेरा भी है। सिर्फ सी.एम.आई.ई. ही नहीं खुद एन.एस.ओ., एस.जी.डी. जैसे तमाम सरकारी और निजी संस्थाओं के आंकड़े बार-बार हरियाणा सरकार के नकारात्मक प्रदर्शन की पोल खोलते रहे हैं। आज देश इतिहास की सबसे ज्यादा बेरोजगारी और नकारात्मक विकास दर झेल रहा है।
यह भी पढ़े…दिल्ली फिर हुई शर्मसार, चलती कार में महिला से गैंगरेप जानिए पूरा मामला…
लेकिन देश की औसतन बेरोजगारी दर से भी करीब 3 गुना ज्यादा हरियाणा की बेरोजगारी दर है। यू.पी., बिहार जैसे पिछड़े माने जाने वाले राज्यों ने भी रोजगार देने के मामले में हरियाणा को पछाड़ दिया है। वहीं दूसरे नंबर गोवा 21.4 प्रतिशत के साथ है। तीसरे नंबर पर 21 प्रतिशत के साथ राजस्थान बना हुआ है। जबकि चौथे नंबर पर जम्मू-कश्मीर 15.4 के साथ है वहीं हिमाचल प्रदेश 15 प्रतिशत है। उधर, अगर पूरे भारत में बेरोजगारी दर की बात करें तो 6.95 प्रतिशत रही है। जबकि शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 8.30 प्रतिशत रही।
Aluminium radiator scrap recycling Aluminium construction materials scrap recycling Scrap metal reclamation services
многопрофильный медцентр профилактики и диагностики в Москве купить мед справку из поликлиники купить справку из больницы задним числом официально в Москве