हरियाणा

प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकीया का 9 साल का बेटा इस दुनिया में नहीं रहा

सत्य खबर ,रोहतक।

रोहतक में शनिवार को हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतिकया के बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे रोहतक PGI ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रोहतक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान रोहतक के अशोक विहार निवासी मन्नत (9) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मन्नत शनिवार शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कच्चा चमारिया रोड के नजदीक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें मन्नत को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल मन्नत को लहूलुहान अवस्था में PGI ले जाया गया था।

पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अमित सैनी रोहतकिया के बेटे की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सुखपुरा चौक पुलिस चौकी मामले की कार्रवाई कर रही है। प्राथमिक जांच के अनुसार अज्ञात पिकअप ने बच्चे को टक्कर मारी है। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है।

Back to top button