ताजा समाचार

जजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर की यह तैयारी, सीएम खट्टर के सामने इसे उतारेंगे मैदान में

सत्य खबर ,चंडीगढ़।
हरियाणा में भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। 5 बैठकों के बाद पार्टी नेताओं ने तय किया है कि प्रदेश की 5 लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ मजबूत चेहरों को उतारेंगे। इनमें हिसार, भिवानी, सिरसा, कुरुक्षेत्र और CM सिटी करनाल शामिल है।

इन सब सीटों में करनाल पर पार्टी का विशेष फोकस है। यहां से बीजेपी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल को मैदान में उतारा है। जजपा इस सीट के जरिए सूबे में यह संदेश देगी कि पार्टी का भाजपा से किसी प्रकार का कोई गठबंधन नहीं है।

कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को यही सलाह दी है। इसके बाद यह तय किया गया है कि जजपा यहां से मजबूत और बड़े चेहरे को टिकट देकर चुनाव लड़वाएगी। हालांकि जजपा अभी यह भी देख रही है कि उसकी संभावित सीटों से कांग्रेस और भाजपा किन उम्मीदवारों पर दांव खेल रही है।

वहीं पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के स्वयं लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। जबकि दो सीटों हिसार व कुरुक्षेत्र में उनके परिवार के सदस्यों को लड़वाया जा सकता है। दुष्यंत स्वयं चुनाव लड़वाने का काम करेंगे।

PSL 2025: मोहम्मद रिजवान की टीम जीत के लिए तरस रही! प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल
PSL 2025: मोहम्मद रिजवान की टीम जीत के लिए तरस रही! प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

जेजेपी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नाते हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की राय जानी है। दिल्ली में हिसार, चंडीगढ़ और भिवानी में हर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ दुष्यंत चौटाला ने विस्तृत चर्चा की।

अधिकतर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राय दी कि हिसार, भिवानी, सिरसा और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीटों पर जीत के इरादे के साथ चुनावी रण में उतरना जरूरी है।

इन चेहरों पर दांव खेलेगी जजपा
हिसार में दुष्यंत चौटाला की माता एवं बाढड़ा की विधायक नैना सिंह चौटाला को चुनावी रण में उतारे जाने की बात सामने आ रही है, जबकि कुरुक्षेत्र में जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला का नाम सामने आया है। कुरुक्षेत्र से इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला भी चुनाव लड़ रहे हैं।

अभय सिंह ने साल 2004 में भी कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ा था, जबकि 2019 में उनके बेटे अर्जुन चौटाला ने ताल ठोकी थी।

RVUNL JE Result 2025: RVUNL JE और जूनियर केमिस्ट परीक्षा परिणाम घोषित, चेक करें अपना स्कोर
RVUNL JE Result 2025: RVUNL JE और जूनियर केमिस्ट परीक्षा परिणाम घोषित, चेक करें अपना स्कोर

दिग्विजय चौटाला पहले सोनीपत लोकसभा सीट से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ में नांगल चौधरी के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह का चुनाव लड़ना लगभग तय है।

हिसार से दुष्यंत चौटाला और भिवानी से डॉ. अजय सिंह चौटाला स्वयं सांसद रह चुके हैं, जबकि सिरसा लोकसभा सीट ताऊ देवीलाल से जुड़ी है। इसलिए इन सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारने के लिए प्लानिंग बनाई है। दुष्यंत चौटाला का मैनेजमेंट पर ज्यादा फोकस है।

Back to top button