हरियाणा

गुरुग्राम में आप पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कुरुक्षेत्र में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ किया प्रदर्शन

सत्य ख़बर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरूग्राम जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र खटाना के नेतृत्व मे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कुरुक्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तानाशाही का खात्मा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल करेंगे।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही है और भाजपा देश को तानाशाही शासन की ओर ले जा रही है। भाजपा अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है। भाजपा की अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई केवल राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा पूरा हिंदुस्तान देख रहा है कि भाजपा देश में किस प्रकार लोकतंत्र का हनन कर रही है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर बात न करके जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। लेकिन अब प्रदेश और देश की जनता भाजपा की मंशा समझ चुकी है। जनता लोकसभा चुनाव में देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करेगी।

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव करने गए तो पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की। जो देश के लोकतंत्र के लिए बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आम आदमी पार्टी के 55 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं। जिनको कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। पुलिस ने बीजेपी के इशारे पर कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं के के सिर पर जानलेवा वार किए, किसी का पैर तोड़ दिया तो किसी के हाथ में फ्रेक्चर कर दिया। इसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आम आदमी पार्टी ने आचार संहिता लागू होने के बावजूद पुलिस की इस तरह की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के इशारे ये कार्रवाई की गई है।

Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां
Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां

इस प्रदर्शन में एडवोकेट अशोक वर्मा, राजीव यादव, सोनू सैनी, नितिन बत्रा, बब्लू बोहरा, नरेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया |

Back to top button