हरियाणा

पत्नी के अवैध संबंधों ने ले ली 2 बच्चों के पिता की जान

सत्य खबर, करनाल ।
करनाल में युवक ने पत्नी से तंग आकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार का आरोप है कि मृतक की पत्नी के एक युवक के साथ अवैध संबंध थे। इसी बात से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

मृतक की पहचान अर्जुन गेट, वाल्मीकि बस्ती निवासी देवशरण (27) के रूप में हुई है। वह बेलदारी का काम करता था और उसकी 7 साल पहले शादी हुई थी।

Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान
Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान

देवशरण के भाई कालीचरण ने बताया कि गुरुवार शाम को उसके भाई ने अपने कमरे में पंखे पर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब वह घर पहुंचा तो देवशरण फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

कालीचरण ने बताया कि उसकी छोटे भाई की शादी करीब 7 साल पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला निवासी रिंकी के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके 2 बच्चे हैं। जिनमें एक लड़की साक्षी है, जिसकी उम्र 3 साल है और लड़के गोलू की उम्र डेढ़ साल है। उसके भाई की पत्नी के पड़ोस के एक युवक के साथ अवैध सबंध थे।

Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज
Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज

परिवार के लोगों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने रिंकी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। पत्नी के अवैध संबंध के चलते उसका भाई देवशरण टेंशन में था और शराब पीने लगा था। परिवार ने बताया कि 10 दिन पहले रिंकी छोटे बेटे को साथ लेकर मायके चली गई थी। बेटी को वह देवशरण के पास ही छोड़ गई थी। देवशरण ने पत्नी को फोन कर घर आने को कहा था, लेकिन उसने कहा कि अब वह वापस नहीं आएगी। अब वह तलाक लेगी। इसी के चलते परेशान होकर देवशरण ने यह कदम उठाया। सिटी थाना के जांच अधिकारी रिशू ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिंकी के खिलाफ IPC की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button