हरियाणा

गोलियों की दनदानाहट से दहला सोनीपत का गांव मोहाना

सत्य ख़बर, सोनीपत।

सोनीपत में गुरूवार सुबह करीब 8 बजे युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात गोहाना रोड पर स्थित गांव मोहाना में हुई है। मृतक युवक रवि बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौट रहा था। जिसके बाद बाइक सवारों ने युवक पर गोलियां बरसा दीं। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वे हथियार लहराते हुए फरार हो गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियों की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना मोहाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में पुलिस को गोलियों के खोल मिले हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से हमलावरों का सुराग जुटाया जा रहा है।

शुरूआती जांच में सामने आया कि रवि का भाई दीपक हत्या के किसी केस में जेल में बंद है। पुलिस इस हत्या को उसी रंजिश से जोड़कर जांच कर रही है। हालांकि अभी पुलिस ने इस मामले में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है।

जानकारी के अनुसार गांव मोहाना निवासी युवक रवि गुरुवार सुबह अपने घर से बाजार जाने के लिए निकला था। गांव में अड्‌डे पर ही मेन रोड पर बाजार बना है। वह अभी घर से कुछ ही दूर पहुंचा था कि बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्होंने गोलियां बरसानी शरू कर दी।

रवि ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गोली लगने के कारण वह बच नहीं पाया और गली में ही औंधे मुंह गिर पड़ा। पुलिस के मुताबिक मरने वाला युवक गांव मोहाना-गुहणा रोड पर स्थित एक बीज फैक्ट्री में नौकरी करता था।

गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकले तो बाइक सवार मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। आसपास के लोगों ने रवि के परिजनों को वारदात की सूचना दी। पुलिस को भी घटना के बारे में बताया गया। मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गली में गोलियों के 7 खोल बरामद हुए हैं। CIA पुलिस व फोरेंसिक टीमों की जांच चल रही है। मोहाना पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गांव मोहाना में 29 सितंबर 2023 को 32 साल के युवक आनंद की हत्या कर दी गई थी। उसे 6 गोलियां और चाकू मारे गए थे। वह साइकिल का खेल देखने के लिए गया था। इस मामले में पुलिस ने रवि के भाई दीपक और कुछ अन्य आरोपियों को पकड़ा था। दीपक इसी हत्या के केस में इस वक्त जेल में बंद है।

Back to top button