हरियाणा

सक्षम भाटिया फिर बने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जींद के जिला उपाध्यक्ष

सत्य ख़बर, जींद ।

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में लोकसभा के चुनाव के लिए काफी सक्रिय है। और अपने अभियान को मजबूत करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जींद में पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।
भाजपा युवा मोर्चा जींद में कुछ पदाधिकारीयो का गठन किया है जिसमे भाजपा युवा नेता सक्षम भाटिया को पुन: जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है।
अपनी इस नियुक्ति पर भाटिया ने शीर्ष नेतृत्व एंव संगठन का हृदय से हार्दिकआभार किया और कहा कि संगठन ने उनको जो यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दोबारा सौंपी है उसे वे पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे। और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएंगे उन्होंने कहा कि देश की जनता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का बीड़ा उठा लिया है। देश विकसित राष्ट्रों के रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने दावा किया है कि सोनीपत सीट के साथ साथ बीजेपी हरियाणा की 10 की 10 सीटें अपने खाते में डालने जा रही है। और उन्होंने सभी युवाओं से अनुरोध किया की सभी बढ़ चढ़कर मतदान करें और भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं।

Back to top button