हरियाणा

पौधों से है पर्यावरण सुरक्षित – दर्शन

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

पौधों से ही हमारा पर्यावरण सुरक्षित है। पेड़ों से वातावरण हरा-भरा व खुशहाल रहता है। यह बात न्यू सनराइज स्कूल, खरल के प्राचार्य दर्शन कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना आज हर मनुष्य के लिए जरूरी हो गया है, क्योंकि वाहनों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। पौधे ही एकमात्र विकल्प है, जो कार्बन-डाई-आक्साइड ग्रहण करते हैं और आक्सीजन छोड़ते हैं। इससे पहले बच्चों द्वारा स्कूल में पौधारोपण किया गया तथा बच्चों ने अपने घर तथा आसपास भी पौधे लगाने की बात दोहराई। इस मौके पर प्राचार्य दर्शन कुमार, उप प्राचार्या सरोज सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button