हरियाणा

हार से मायूस ना हों कार्यकर्ता – विद्यारानी दनौदा

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी
गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा में हुई हार से मायूस ना हों, क्योंकि राजनीति या खेल में एक हारता है तो दूसरा जीतता है। यह कथन हरियाणा महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष व कांग्रेस कमेटी सदस्य विद्यारानी दनौदा ने एक बयान में कही। विद्यारानी ने कहा कि भाजपा भुलावे में है कि विधानसभा में भी उसे बिन मांगे वोट मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला। विधानसभा चुनाव क्षेत्र की समस्याओं तथा आवश्यकताओं के आधार पर लड़े जाते हैं और कौन उम्मीदवार लोगों की आशाओं पर खरा उतरने वाला होगा, इन चुनाव का फोकस ऐसी बातों पर रहता आया है। इसलिए कार्यकर्ता हौंसला बनाएं रखे और अपने में नई ऊर्जा व जोश लाकर आगे बढ़ें। क्या चौ देवीलाल ने एक बार 90 में से 85 सीटें नहीं जीती थी, उसी प्रकार भाजपा भी विधानसभा चुनाव में औंधे मुँह गिरेगी।

Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे
Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे

Back to top button