वायरलहरियाणा

गुरुग्राम के उद्योग विहार में प्रज्ञता फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

सत्य ख़बर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:

गुरुग्राम के उद्योग विहार फेस 2 डूंडाहेड़ा बॉर्डर पर प्रज्ञता फाउंडेशन एनजीओ व रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली वेस्ट के तत्वाधान में शुक्रवार को शिवरात्रि के पावन पर्व पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

एनजीओ की संचालिका ममता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक माता सती साईं मंदिर परिसर में शिवरात्रि पर्व पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, वहीं रोटरी क्लब दिल्ली व मंदिर समिति के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें उद्योग विहार में काम करने वाले कर्मचारियों सहित आसपास के गांव कापासेड़ा, डूंडाहेड़ा मोलाहेडा ,रजोकरी, समालखा से आए सैकड़ों निवासियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
जांच शिविर में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा करीब 300 से अधिक महिला पुरुष व बच्चों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।इन जांचों में आंखों की जांच, रक्तचाप और शर्करा स्तर की जांच, वजन और बीएमआई आकलन, दंत परामर्श और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) शामिल थे। वहीं शारीरिक जांच के पूरक के रूप में, विशेषज्ञों ने लोगों को आहार परामर्श भी दिया गया।
प्रज्ञता फाउंडेशन की संस्थापक ममता यादव ने भारी जनसमर्थन के लिए सॉस जांच करने आए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए फाउंडेशन की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली वेस्ट के परियोजना समन्वयक अरुण रुंगटा और मंदिर समिति के सदस्य राकेश वत्स ने आयोजित कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Back to top button