वायरलहरियाणा

Haryana : तिरंगे के मान सम्मान को लेकर हम हर कुर्बानी देने को तैयार : महीपाल ढांडा

सत्य ख़बर,पानीपत।

विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा के नेतृत्व में रविवार को हजारों की संख्या में युवाओं ने ऐतिहासिक नगरी स्थित देवी मंदिर से गर्म जोशी के साथ तिरंगा बाईक यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल सभी नागरिकों,महिलाओं व युवाओं के हाथों व बाईकों पर तिरंगा लहरा रहा था। पूरा शहर तिरंगामय नजर आया । यह तिरंगा यात्रा देवी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर भावना चौंक, हरिसिंह चौंक, नूरवाला अडडा से होती हुई सेक्टर 13-17 स्थित मंत्री के कार्यालय पर जाकर सम्पन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह नागरिकों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। मंत्री महीपाल ढांडा स्वयं खुली गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिनन्दन कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले युवाओं में विशेष उमंग,उत्साह व जोश दिखाई पड़ रहा था। पूरा शहर देवी मंदिर के प्रांगण में तिरंगा यात्रा का स्वागत करने को लेकर इक्टठठा हुआ था। सबके मुख मंडल पर भारत मां व वंदे मातरम का उद्घोष था। तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा ने ऐतिहासिक स्थल देवी मंदिर के मैदान में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि तिरंगे के बिना देश का अस्तित्व नहीं है। तिंरगा देश की एकता का प्रतीक है। तिरंगे के मान सम्मान को लेकर हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को राष्ट्र्र भक्ति की भावना से ओत प्रौत करेगी। विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि देश ही नहीं दुनिया के हर कोने में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोग भी इस तिरंगा यात्रा को उत्सव की तरह मना रहे हैं व अपने.अपने स्थान पर इस तिरंगा यात्रा को निकाल रहे हैं। इस बार यह यात्रा पिछले सभी रिकार्ड को तौड़ेगी व हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहरायेगा। हर घर तिरंगा अभियान देश में इतिहास रचेगा। मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि देश का जवान तिरंगे की आन के लिए अपने खुन का कतरा-कतरा बहा देता है। वो देश की आन,बान, शान के लिए अपना बलिदान देने को तैयार है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पूरे देश भर में आयोजित किया जा रहे हैं। इन कार्यक्रम का समापन 15 अगस्त को होगा। यह यात्रा देश के हर नागरिक में देश भक्ति की भावना का संचार करने का कार्य करेगी व अखंडता में एकता का संदेश देगी। यह यात्रा पूरे देश में अलग.अलग तिथियों को निकाली जायेगी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, तिरंगा यात्रा के संयोजक रोशन लाल माहला, मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, संजय त्यागी, कृष्ण आर्य, कुलदीप कौशिक, मंत्री के बड़े भाई हरपाल ढांडा, धर्मपाल जागलान, ईशम कुमार पांचाल,प्रदीप उपाध्याय, बिजेंद्र पांचाल,नीरज पांचाल,प्रेम तोमर, रविन्द्र मंडावर, बनारसी दास बावा, मंत्री के नीजि सहायक गुलाब पांचाल, सरपंच सोहन, चिरंजीव, सुलेख डिडवाड़ा, अनिल बजाज, अनिल शर्मा, डीपीओ रणसिंह मान, ट्रेफिक इंचार्ज रणवीर मान के अलावा विभिन्न गावों के सरपंच आंगनबाड़ी कर्मी मौजूद रहे।

Back to top button