हरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस के पास है ताबड़तोड़ मजबूत नेता, अगर ये एक हो जाए तो कांग्रेस को कोई रोक नही सकता – सुष्मिता देब

सत्यखबर बहादुरगढ़ (योगेन्द्र सैनी) – हरियाणा में कांग्रेस के पास ताबड़तोड़ मजबूत नेता हैं अगर ये एक हो जाये तो कांग्रेस को कोई रोक नही सकता । ये कहते हुये महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देब ने हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी को भी स्वीकार कर लिया है। बहादुरगढ़ में महिला कांग्रेस की परिवर्तन जनसभा में पहुंची सुष्मिता देब ने हरियाणा को बलात्कार और महिला अत्याचार की राजधानी भी बताया है। देब ने कहा कि महिला कांग्रेस घर घर जाकर महिलाओं से उनकी उम्मीदें जानेंगी और उन उम्मीदों को कांग्रेस अपने घोषणापत्र में शामिल भी करेगी।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सुष्मिता देब ने भी हरियाणा में कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी को स्वीकार कर लिया है। बहादुरगढ़ में महिला कांग्रेस की परिवर्तन जनसभा में पहुंची सुष्मिता देब ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पास ताबड़तोड़ मजबूत नेता है। अगर ये नेता एक हो जाये तो कांग्रेस को जीतने से कोई भी नही रोक सकता है। हरियाणा महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीना राठी ने परिवर्तन जनसभा का आयोजन किया था। जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुये देब ने कहा कि हरियाणा के नेता भले ही एक दूसरे को ना मानते हों लेकिन सोनिया गांधी को सभी मानते हैं और सोनिया गांधी नेताओं की इस समस्या का समाधान जरूर निकाल लेंगी।

Pahalgam Terror Attack: नायब सिंह सैनी का बयान – आतंकियों को मिले ऐसी सज़ा कि कांप उठे अगली साजिश
Pahalgam Terror Attack: नायब सिंह सैनी का बयान – आतंकियों को मिले ऐसी सज़ा कि कांप उठे अगली साजिश

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देब ने हरियाणा को बलात्कार और महिला अपराध की राजधानी भी बताया है। उन्होंने कहा कि महिला विकास, सषक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर हरियाणा को 10 में से जीरों नम्बर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन आर्शिवाद यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से महिला कांग्रेस काला झंडा दिखाकर महिलाओं को लेकर सवाल भी पूछेगी।

सुष्मिता देब ने महिला कांग्रेस को हरियाणा में महिलाओं के बीच जाकर उनकी उम्मीदें और समस्यायें जानने को भी कहा है। जिस पर अमल करते हुये हरियाणा महिला कांग्रेस ने एक सितम्बर से 15 सितम्बर तक पूरे हरियाणा में गांव और शहर में महिला वोटरों के पास जाकर उनसे सरकार से उनकी उम्मीदे जानी जायेगी और उन उम्मीदों को कांग्रेस के घोषणापत्र में भी जगह दी जायेगी। इसके लिये महिला कांग्रेस एक फॉर्म भी तैयार करवा रही है जिसमें महिला का नाम, पता और उसका वोटर क्रमॉंक भी पूछा जायेगा।

Jammu Kashmir Terror Attack: भूसली गांव के बेटे की शहादत पर रो पड़ा हर दिल, बोले ग्रामीण – अब हो बदला
Jammu Kashmir Terror Attack: भूसली गांव के बेटे की शहादत पर रो पड़ा हर दिल, बोले ग्रामीण – अब हो बदला

सुष्मिता देब ने कहा कि हरियाणा में महिला कांग्रेस में मजबूत नेता है। और वो महिला नेत्रियों की टिकट के लिये सोनिया गांधी के पास जमकर वकालत भी करेंगी। इस मौके पर हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान भी मौजूद रही।

Back to top button