हरियाणा

अग्निशमन व पालिका कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – अग्निशमन व नगरपालिका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को नगर में मशाल जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। मशाल जलूश की अध्यक्षता फायर एसोसिएशन के प्रधान सुनील कुंडू ने की। अपने संबोधन में सुनील कुंडू ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों के साथ वायदाखिलाफी की है। उन्होंने मांग की कि 24 मई 2018 को नगरपालिका कर्मचारी महासंघ के साथ हुए समझौते को लागू किया जाए।

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

फायर व नगरपालिका के कर्मचारियों का विभाग के पे-रोल पर रखा जाए। उन्होंने बताया कि सफाई 27, 28 व 29 अगस्त तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। अगर सरकार इसके बावजूद उनकी मांगों को नहीं मानती है तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन में बदल दी जाएगी। इसके साथ-साथ अग्रिशमन कर्मचारी रात्रि 12 बजे के बाद हड़ताल पर चले जाएंगे और अगर हलके में कोई आगजनी की घटना होती है तो उसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रधान सुनील कुंडू, राजेश पारचा, जगत सिंह, संजय शर्मा, मामराज, मंगतराम, जगदीश, वीरेंद्र, निर्मला, संतोष, बाला, मनजीत, रोशनी व सुनीता शामिल थे।

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

Back to top button