ताजा समाचार

Maruti eVX: मारुति इस कार के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में करेगी प्रवेश, जनवरी 2025 में होगी डेब्यू

Maruti eVX: देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर रही है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार eVX के रूप में जल्द ही पेश की जाएगी। इस क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक SUV का लॉन्च कब होगा, इसकी बैटरी और फीचर्स कितने पावरफुल हो सकते हैं, आइए जानते हैं।

जल्द होगी डेब्यू

मारुति इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में eVX का डेब्यू जल्द करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, इसे जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी इवेंट के दौरान पेश किया जा सकता है।

ऑटो एक्सपो में किया गया था प्रस्तुत

eVX को पहली बार जनवरी 2023 में ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। तब कंपनी ने इसके कॉन्सेप्ट वर्शन को प्रदर्शित किया था। इसके बाद, इसे 2024 में आयोजित भारत मोबिलिटी इवेंट में भी दिखाया गया।

Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान
Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान

Maruti eVX: मारुति इस कार के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में करेगी प्रवेश, जनवरी 2025 में होगी डेब्यू

500 किलोमीटर की रेंज मिलेगी

जनवरी 2023 के ऑटो एक्सपो में कंपनी ने इसके रेंज और बैटरी के बारे में जानकारी दी थी। मारुति के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें 60kWh की बैटरी दी जाएगी, हालांकि बैटरी के कुछ अन्य विकल्प भी उपलब्ध हो सकते हैं।

शानदार फीचर्स से लैस

जानकारी के अनुसार, इस SUV में कई शानदार फीचर्स शामिल हो सकते हैं, जैसे LED DRL, कनेक्टेड लाइट्स, 18 इंच एलॉय व्हील्स, 360 डिग्री कैमरा, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), और पैनोरमिक सनरूफ।

IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?
IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?

लॉन्च कब होगा

जानकारी के अनुसार, मारुति सुजुकी इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर SUV को सबसे पहले यूरोपीय बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके बाद, इसे भारत और जापान में लॉन्च किया जाएगा, और फिर अन्य देशों में पेश किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि इसकी डिलीवरी भारत में मार्च-अप्रैल के आसपास शुरू हो सकती है।

प्रतिस्पर्धा में ये वाहन होंगे

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV भारतीय बाजार में Tata Curvv, Mahindra XUV 400, और JSW MG ZS EV के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। इसके अलावा, Hyundai भी Creta EV ला सकती है, जिससे इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी हो जाएगी।

Back to top button