ताजा समाचार

Blood Thinner Food: हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए क्या खाएं?

Blood Thinner Food: अगर आप हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो अपने आहार में ऐसे फल और भोजन शामिल करें जो खून को पतला करते हैं। जानिए कौन से फल खून को पतला करने में मदद करते हैं?

शरीर को स्वस्थ रखने और सही तरीके से काम करने के लिए ऑक्सीजन और आवश्यक पोषक तत्वों का संतुलन होना जरूरी है। ये पोषक तत्व और ऑक्सीजन हमारे पूरे शरीर में खून के माध्यम से पहुंचते हैं। इसके लिए खून का प्रवाह सही होना सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर खून गाढ़ा हो जाए तो इसका असर दिल के साथ-साथ अन्य अंगों पर भी पड़ता है। अगर आपका खून बहुत गाढ़ा हो रहा है तो इससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे खून के थक्के बनने का खतरा बढ़ जाता है, जो हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का प्रमुख कारण बन सकता है। जानिए खून को पतला करने के लिए क्या खाना चाहिए और कौन से फल खून को पतला करते हैं?

खून को पतला करने वाले फल

Blood Thinner Food: हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए क्या खाएं?

एवोकाडो

एवोकाडो को बहुत ही स्वस्थ फल माना जाता है। एवोकाडो में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में खून को पतला करता है। इसलिए अपने आहार में एवोकाडो को शामिल करें। यह दिल के लिए भी अच्छा है।

आंवला

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला स्वास्थ्य के लिए एक वरदान है। रोजाना आंवला खाने से खून पतला होता है। आंवला में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो खून को गाढ़ा होने से रोकते हैं। आप आंवला पाउडर, जूस या चटनी का सेवन कर सकते हैं।

अखरोट

अखरोट में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में खून को पतला करने में मदद करता है। इसके अलावा, अखरोट में विटामिन ई भी पाया जाता है, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करता है।

बेरीज

अपने आहार में विभिन्न प्रकार की बेरीज को अवश्य शामिल करें। इनमें सैलिसिलेट पाया जाता है। यह एक पोषक तत्व है जो खून को पतला करने में मदद करता है। आप ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी, चेरी आदि खा सकते हैं।

अन्य फल

इन फलों के अलावा, अपने आहार में संतरा, लीची, अनार, तरबूज, अंगूर, संतरा और सेब को भी शामिल करें। ये सभी फल विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो दिल के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं और खून को पतला करते हैं।

Back to top button