हरियाणा

जुमलेबाजों की गारंटी पर भारतवासियों को यकीन नहीं : वरूण चौधरी

वरूण चौधरी हलका नारायणगढ़ से सबसे अधिक मतों से विजय प्राप्त करेंगे : रामकिशन गुज्जर

हरियाणा-पंजाब पानी विवाद: सर्वदलीय बैठक शुरू, हरियाणा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में
हरियाणा-पंजाब पानी विवाद: सर्वदलीय बैठक शुरू, हरियाणा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में

सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। अम्बाला लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वरूण चौधरी, एचपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुज्जर व विधायक शैली चौधरी ने हलका नारायणगढ़ के गांव बरौली, डेरा, गदौली, बधौली, शहजादपुर, धनाना, जटवाड़ व रायवाली में जनसभाएं कर लाकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभी गांवों में ग्रामीणों द्वारा नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। वरूण चौधरी ने कहा कि उन्होंने विधायक के तौर पर विधानसभा में जनता के मुद्दे उठाये और अब जनता के आशीर्वाद से सांसद बनने के बाद वे जोर शोर से संसद में भी जनता की आवाज को बुलंद करेंगे। वरूण चौधरी ने कहा कि जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जुमलेबाजों की गारंटी पर भारतवासियों को यकीन नहीं है। उन्होंने कहा कि देश मे तानाशाही जैसे माहौल को समाप्त करना है। पिछले 10 वर्षो में भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी हर वर्ग पर अत्याचार किये हैं। सभी की आवाज को लाठी व गोली के दम पर दबाने का काम किया है। अपने हकों की आवाज उठाने वाले किसानों को दिल्ली जाने से रोका गया व उन पर लाठियां भांजी गई। कृषि कानूनों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए सैकड़ों किसानों ने अपने जीवन का बलिदान दिया। जनता द्वारा चुने गए सरपंचों को पीटा गया। उन्होंने कहा कि नारायणगढ शुगर मिल ने पिछले 10 वर्षो के भाजपा शासन काल में किसान को अपनी पेमेंट लेने के लिए आंदोलन करने के लिए मजबूर किया। किसानों ने नदी में बैठ जल सत्याग्रह तक किया। विधानसभा में विधायक शैली चौधरी व मैंने मिल कर इस मुद्दे पर कई बार सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गारंटी है कि मनरेगा के तहत 400 रूपये मजदूरी दी जायेगी, 25 लाख रुपये तक उपचार नि:शुल्क किया जायेगा, सरकारी रिक्त पदों की भर्ती की जायेगी व अग्निवीर योजना समाप्त कर दी जायेगी। रामकिशन गुज्जर ने कहा कि भाजपा के झूठ व जुमलेबाजी का पर्दा फास हो चुका है व जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि वरूण चौधरी हलका नारायणगढ़ से सबसे अधिक मतों से विजय प्राप्त करेंगे। विधायक शैली चौधरी ने लोगों से कांग्र्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश के युवाओं को नियमित सरकारी नौकरी दी जायेगी, वृद्धा अवस्था सम्मान पेंशन 6 हजार रुपये प्रति माह दी जायेगी व 300 यूनिट बिजली नि:शुल्क दी जायेगी तथा निर्धन परिवारों को 100 गज के प्लॉट पर दो कमरे बनाकर दिये जायेंगे। वरुण चौधरी ने नारायणगढ़ में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भी किया। सभी जनसभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

फरीदाबाद में दौड़ेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें: गांव से शहर तक आसान सफर, गर्मी में राहत की उम्मीद
फरीदाबाद में दौड़ेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें: गांव से शहर तक आसान सफर, गर्मी में राहत की उम्मीद

Back to top button