मनोरंजन

Salman Khan की हालत देख फैंस हुए परेशान, कहा- जल्दी ठीक हो जाओ ‘भाईजान’

बॉलीवुड के हैंडसम हीरो Salman Khan जहां भी जाते हैं, उनका चार्म देखने लायक होता है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में, सभी के पसंदीदा भाईजान मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुए। Salman Khan हमेशा की तरह दमदार और पॉवरफुल स्टाइल में नज़र आए, लेकिन फैंस ने उनकी परेशानी को नोटिस किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

सलमान खान का चार्म आज भी बरकरार

अपने करियर की शुरुआत से ही बॉलीवुड पर राज कर रहे अभिनेता सलमान खान का चार्म आज भी बरकरार है। 90 के दशक के इस हीरो का लुक्स के मामले में आज भी कोई मुकाबला नहीं है। हाल ही में सलमान मुंबई में गणेश चतुर्थी से जुड़े एक इवेंट में शामिल हुए, जहां से उनके कई वीडियो सामने आए हैं।

इवेंट में सलमान खान ने बिखेरा अपना जलवा

सलमान खान, जो हरे रंग की टी-शर्ट और जींस में पहुंचे थे, इस इवेंट में भी बेहद हैंडसम नज़र आए। यहां उन्होंने ‘जलवा’ गाने पर मस्ती भरे अंदाज में डांस कर सबको एंटरटेन किया और ‘हम साथ साथ हैं’ की को-स्टार सोनाली बेंद्रे से भी मुलाकात की। इस बीच ‘भाईजान’ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं।

Salman Khan की हालत देख फैंस हुए परेशान, कहा- जल्दी ठीक हो जाओ 'भाईजान'

उठने में सलमान खान को हुई परेशानी

मस्ती के साथ-साथ सलमान खान ने फैंस से इको-फ्रेंडली गणेश बनाने की अपील की, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रह सके। वहीं, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता को सोफे से उठने में दिक्कत होती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखकर फैंस उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद हो गए हैं।

सामने आए वीडियो में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस सलमान खान को धन्यवाद कहती नज़र आ रही हैं कि उन्होंने स्वास्थ्य समस्या के बावजूद इस इवेंट में शिरकत की। इसके बाद सलमान सोफे से उठते हैं, लेकिन उन्हें उठने में दिक्कत होती है। बता दें कि अभिनेता ने हाल ही में रिब सर्जरी करवाई है, जिसके कारण उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सलमान अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं और यह उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है।

फैंस हुए चिंतित

सलमान खान की इस हालत को देखकर फैंस चिंतित हो गए हैं। एक ने लिखा, ‘भाई, जल्दी ठीक हो जाओ।’ वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया, ‘सलमान खान को अपनी रिब की चोट को हल्के में नहीं लेना चाहिए। मैं उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।’

सलमान खान की फिल्में

सलमान खान को आखिरी बार ‘टाइगर जिंदा है’ में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ है, जो 2025 में रिलीज होगी।

Back to top button