ताजा समाचार

बड़ी खबर : हरियाणा में हो सकता है कांग्रेस और आप में गठबंधन

सत्य खबर,नई दिल्ली ।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच राजनीति को चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) में गठबंधन हो सकता है। दोनों ही पार्टियां पहले ही I.N.D.I.A. ब्लॉक के सदस्य हैं।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इसकी पहल राहुल गांधी ने की है। कल सोमवार शाम को हुई केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की मीटिंग में राहुल गांधी ने हरियाणा के नेताओं से इस बारे में पूछा। इसके बाद एक सीनियर नेता की ड्यूटी लगाई कि वह इस बारे में प्रदेश के नेताओं से बात करे।

इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस-आप ने मिलकर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने 9 और आप ने 1 सीट पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस 5 सीटें जीती लेकिन आप कुरूक्षेत्र सीट हार गई थी। हालांकि चंडीगढ़ चुनाव में एक साथ लड़ने पर कांग्रेस-आप ने निगम और लोकसभा चुनाव जीता था।

Punjab News: पठानकोट में धमाकों के बाद पाकिस्तान की ओर से नई साजिश की शुरुआत
Punjab News: पठानकोट में धमाकों के बाद पाकिस्तान की ओर से नई साजिश की शुरुआत

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक चुनाव समिति की मीटिंग में राहुल गांधी ने नेताओं से पूछा कि क्या हमें हरियाणा में आम आदमी पार्टी से गठबंधन करना चाहिए?। वहां राय जानने की कोशिश के बाद सीनियर नेता को कहा कि वह नेताओं से बात करे। गठबंधन संभव है या नहीं और अगर हुआ तो इसके फायदे-नुकसान क्या होंगे, इसके बारे में रिपोर्ट मांगी है।

माना जा रहा है कि गठबंधन हुआ तो सीट बंटवारे को लेकर लोकसभा चुनाव वाला फॉर्मूला ही अपनाया जा सकता है। इसको लेकर आज शाम को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी मीटिंग में स्थिति साफ हो सकती है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि अगर गठबंधन होता है तो आप को केवल 3-4 सीटें दे सकते हैं। मगर, आप इससे ज्यादा मांग रही है, इसलिए गठबंधन मुश्किल है।

वहीं भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस को पता लग गया है कि वह हरियाणा नहीं जीत सकती। इसलिए आखिरी वक्त में कुछ उपाय कर रही है। आप से गठबंधन की बात कर रही है लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। कांग्रेस जो मर्जी कर ले, किसी से गठबंधन कर ले, भाजपा ही आएगी।

Punjab-Haryana water dispute: पंजाब-हरियाणा पानी विवाद में नया मोड़! क्या हरियाणा को मिलेगा पानी या पंजाब दिखाएगा और सख्ती
Punjab-Haryana water dispute: पंजाब-हरियाणा पानी विवाद में नया मोड़! क्या हरियाणा को मिलेगा पानी या पंजाब दिखाएगा और सख्ती

Back to top button