हरियाणा

कोरोना काल में प्रवासी वर्ग पर हुआ अत्याचार, चुप रही भाजपा सरकार

फरीदाबाद 

एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा जनसम्पर्क के दौरान संजय काॅलोनी पहुंचे। जहां पहुंचने पर लोगों ने फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। तथा चुनाव में उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया। लोगों को संबोधित करते हुए नीरज शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद के विकास में प्रवासी वर्ग का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। अपनी मेहनत व लग्न से वह शहर को आगे बढ़ाने में सहायक रहे हैं।

Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान
Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही प्रवासी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। जो कि प्रवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए काम करेगा। प्रवासी वर्ग के साथ कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी है। उनके साथ किसी तरह का कोई भी अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। कोरोना काल में जब प्रवासी वर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तब भाजपा अंडरग्राउंड हो गई थी। प्रवासियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया था। प्रवासी अब भाजपा के झांसे में नहीं आने वाले हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रवासी वर्ग की वोट लेने के लिए भाजपा तैयार रहती है। लेकिन जब उन्हें बराबर का प्रतिनिधित्व देने की बात आती है, तो वह पीछे हट जाती है।

Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज
Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज

उन्होनें कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रवासी वर्ग की सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर गंभीर हैं। इसी कड़ी में आगामी नगर निगम चुनाव में प्रत्येक विधानसभा में कम-से-कम एक टिकट प्रवासी वर्ग को दिया जाएगा। ताकि उनकी आवाज उठाने के लिए उनके पास एक बेहतर मंच हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार रहते हुए फरीदाबाद नगर निगम के प्रथम मेयर प्रवासी वर्ग से आने वाले सूबेदार सुमन को बनाया गया था। कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। जबकि भाजपा लोगों के साथ धोखा करने का कोई मौका नहीं गंवाती है। इस मौके पर अरूण सिंह, चन्द्रीका प्रसाद, विनोद बिहारी, दिनेश्वर तिवारी, अमरनाथ मिश्रा, ह्रदयानंद मिश्रा, स्वामी नाथ दूबे, दिनेश्वर दूबे, संजय उपाध्यक्ष, वेद गिरी, अमर गिरी, अमर नाथ मिश्रा, अरुण सिंह, आनंद पाठक, श्याम सुंदर चौबे, राम प्रवेश गिरी, मधुबन सिंह, अभय गिरी, राजेश गोस्वामी, दया शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।

Back to top button